Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'Giving priority to Rahul over Pant is right', Sourav Ganguly statement before India vs Pakistan

IND vs PAK: 'राहुल को पंत पर प्राथमिकता देने का फैसला सही', पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले गांगुली का बयान

Sat, 22 Feb 2025 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

गांगुली ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जल्द ही वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।

विज्ञापन
IND vs PAK: 'Giving priority to Rahul over Pant is right', Sourav Ganguly statement before India vs Pakistan
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि केएल राहुल को वनडे में शानदार रिकार्ड के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत पर प्राथमिकता दी गई है। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी के इस टूर्नामेंट के लिए राहुल को पहली पसंद का विकेटकीपर बल्लेबाज बनाया है जिसके कारण पंत को बाहर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

'भारतीय टीम मजबूत'
गांगुली ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'भारत बहुत मजबूत टीम है विशेष कर बल्लेबाजी में। पंत बहुत अच्छा खिलाड़ी है लेकिन राहुल का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। इसलिए मुझे लगता है कि गौतम गंभीर राहुल का समर्थन कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इन दोनों में से किसी एक का चयन करना बेहद मुश्किल काम है क्योंकि दोनों ही बेजोड़ खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'कोहली लेग स्पिन की कमजोरी से उबर जाएंगे'
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने विश्वास जताया कि विराट कोहली लेग स्पिन खेलने की कमजोरी से उबरने में सफल रहेंगे और उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार भी बताया। उन्होंने कहा, 'भारत के पास छठे नंबर तक ऐसे बल्लेबाज हैं जो शतक जड़ सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। अगर अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो इससे भारतीय बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है क्योंकि हमारे पास इसके लिए उचित प्रणाली है।'
विज्ञापन

'अभिषेक जल्द ही वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेंगे'
गांगुली ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जल्द ही वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में जिस तरह से बल्लेबाजी की वह बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अविश्वसनीय थी। इसका कोई कारण नजर नहीं आता कि वह वनडे क्रिकेट नहीं खेल सकता है।अभिषेक शर्मा जैसा बल्लेबाज दुनिया की किसी भी टीम में जगह बना सकता है।'

'पाकिस्तान के खिलाफ जीतेगा भारत'
गांगुली ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि भारत आईसीसी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखेगा। इन दोनों टीम के बीच रविवार को दुबई में मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत सीमित ओवरों की बेहद मजबूत टीम है। पाकिस्तान के खिलाफ उसके रिकॉर्ड से पता चलता है कि भारत ने लंबे समय से उसे पर दबदबा बना रखा है। भारत न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार है बल्कि वह टूर्नामेंट जीतने का भी प्रबल दावेदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed