फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK : During match against pakistan in T20 World cup Indian captain Rohit Sharma forgot coin in toss

IND vs PAK : टॉस के दौरान जेब में सिक्का भूले रोहित शर्मा, बाबर भी नहीं रोक सके हंसी, देखें वीडियो

Sun, 09 Jun 2024 10:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Jun 2024 10:29 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पहला ओवर समाप्त होने के बाद बारिश ने मैच में फिर खलल डाला और मैच को रोकना पड़ा। कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।

विज्ञापन
IND vs PAK : During match against pakistan in T20 World cup Indian captain Rohit Sharma forgot coin in toss
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए लगता है भूलना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे टी20 विश्व कप मैच में टॉस के दौरान एक अजीब वाक्या देखने मिला जब रोहित टॉस के दौरान सिक्का जेब में भूल गए। टॉस के वक्त मैच रैफरी और रवि शास्त्री ने रोहित से सिक्का उछालने कहा और वह कुछ सेकेंड के लिए सोच में पड़ गए। इसके बाद उन्होंने जेब से सिक्का निकाला। यह देखकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टॉस की वीडियो वायरल हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस में बारिश के कारण आधे घंटे का विलंब हुआ। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बाबर ने कहा कि ओवरकास्ट कंडीशन है और उनके चार तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाना चाहेंगे। कप्तान बाबर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। इमाद वसीम की वापसी हुई है। आजम खान को बाहर किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पहला ओवर समाप्त होने के बाद बारिश ने मैच में फिर खलल डाला और मैच को रोकना पड़ा। कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। दो बार मैच में बाधा पड़ने के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई। भारत को 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैच के फिर से शुरू होते ही दूसरी ही गेंद पर नसीम शाह ने विराट कोहली को उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया और बड़ा झटका दिया। आठवें ओवर में 58 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। नसीम शाह ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed