{"_id":"67baff9baf08e4a63705a43b","slug":"ind-vs-pak-dinesh-karthik-praised-wicketkeeper-kl-rahul-bazid-khan-took-dig-pakistan-team-champions-trophy-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: दिनेश कार्तिक ने की 'विकेटकीपर' राहुल की तारीफ, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम पर कसा तंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: दिनेश कार्तिक ने की 'विकेटकीपर' राहुल की तारीफ, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम पर कसा तंज
Sun, 23 Feb 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:29 PM IST
सार
पाकिस्तान की टीम पारी के दौरान बल्लेबाजी में फिर कमजोर दिखी। टीम नौवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद अगली 32 गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा सके।
विज्ञापन
केएल राहुल और पाकिस्तान टीम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हालांकि, इस मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी में समस्या का समाधान नहीं निकला। पहले पावरप्ले तक पाकिस्तान ने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने अपनी सूझबूझ से दो सफलताएं दिलाईं। इसी कड़ी में मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने केएल राहुल के विकेटकीपिंग स्किल की तारीफ की है। वहीं, मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बाजिद खान ने अपनी ही टीम पर तंज कसा।
विज्ञापन
राहुल की शानदार विकेटकीपिंग
दरअसल, मैच के दौरान राहुल ने हार्दिक की गेंद पर बाबर आजम का कैच लपका। बाबर 23 रन बना सके थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी तीन कैच लपके थे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को बेंच पर बैठाकर राहुल को जगह दी है। इसकी खूब आलोचना भी हुई थी। हालांकि, राहुल ने अब तक खुद को साबित किया है और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार विकेटकीपिंग की है। दिनेश कार्तिक ने इसी की तारीफ की है।

कार्तिक ने की राहुल की तारीफ
कार्तिक ने कहा, 'एक स्किल जिसका नजरअंदाज किया जाता है, वह है विकेटकीपिंग। केएल राहुल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा, लेकिन उन्होंने अभी तक शानदार काम किया है। उन्होंने पिछले कुछ समय में अपने विकेटकीपिंग कौशल में सुधार किया है ताकि वह वनडे लाइन अप में अपना दावा मजबूत कर सकें। वह न सिर्फ तेज गेंदबाजों, बल्कि स्पिनर्स के खिलाफ भी शानदार स्किल के साथ विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उनका सिर सामने की ओर रहता है और गेंद पर नजरें बनी रहती हैं। साथ ही वह हल्के हाथों से विकेटकीपिंग करते हैं, ताकी कैच मिस न हो। यह एक अच्छे विकटकीपर की निशानी है।' कार्तिक की बातों का कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भी समर्थन किया।

शास्त्री ने भी हामी भरी
शास्त्री ने कहा, 'दुनिया के कुछ बेहतरीन विकेटकीपर्स हल्के हाथों से ही विकेटकीपिंग किया करते थे।' राहुल ने अब तक वनडे में विकेटकीपिंग करते हुए 59 कैच लिए हैं, जबकि सात स्टंपिंग भी की है। मैच में पाकिस्तान ने पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 52 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान की टीम शुरुआती 10 ओवर में 22 रन बना सकी थी। इस पर पाकिस्तान के कई दिग्गजों ने अपनी टीम के इंटेंट पर सवालिया निशान खड़े किए थे। इस पर तंज कसते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बाजिद खान ने कहा, 'हमने पावरप्ले में 30 रन ज्यादा बना दिए हैं और अब इंटेंट दिख गया है।' इस पर उनके साथ मौजूद कमेंटेटर हर्षा भोगले हंसने लगे।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर
पाकिस्तान की टीम पारी के दौरान बल्लेबाजी में फिर कमजोर दिखी। टीम नौवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद अगली 32 गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा सके। इसके बाद अगला चौका 15वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। पाकिस्तान ने शुरुआती 20 ओवर यानी 120 गेंद में 80 गेंद डॉट खेली हैं। पहले 10 ओवर में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 55 रन बनाए थे, जबकि अगले 10 ओवर यानी 11वें से 20वें ओवर में टीम बिना विकेट गंवाए 24 रन ही बना सकी। इससे पता चलता है कि टीम की बल्लेबाजी फिलहाल जूझती दिख रही है। बाबर 26 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके, जबकि इमाम उल हक 10 रन बना सके। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी पिछले मैच में भी जूझती दिखी थी। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खराब खेली थी। न्यूजीलैंड द्वारा 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 260 रन पर ऑलआउट हो गई थी।