फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK, Champions Trophy: India lost 12th consecutive toss in ODI, made an unwanted record

IND vs PAK Champions Trophy: वनडे में लगातार 12वां टॉस हारा भारत; बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, नीदरलैंड को पछाड़ा

Sun, 23 Feb 2025 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Feb 2025 02:44 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 12वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है।

विज्ञापन
IND vs PAK, Champions Trophy: India lost  12th consecutive toss in ODI, made an unwanted record
टॉस के दौरान रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह लगातार पांचवीं बार रहा जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में भी टॉस गंवाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में भी यह सिलसिला जारी रहा। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। भारत ने 3-0 से इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप-ए का अपना पहला मुकाबला भी जीता था।
विज्ञापन

वनडे में लगातार 12 टॉस हार चुका भारत
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 12वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में टॉस गंवा चुकी है।

इस दौरान भारत ने पिछले 11 वनडे मैचों में से छह जीते हैं, जबकि चार में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में भारत ने नीदरलैंड को पीछे छोड़ दिया। भारत अब इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे आगे है। नीदरलैंड की टीम मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक लगातार 11 वनडे में टॉस हारी थी। वहीं, आईसीसी के नियमित सदस्य देशों में भारत के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम में एक बदलाव
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे थे। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी। 

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed