फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK, Champions Trophy: Craze for India-Pakistan match, 45+ crore people watching match on Jio-Hotstar

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का क्रेज, जियो-हॉटस्टार पर 60+ करोड़ लोगों ने एक साथ देखा मैच

Sun, 23 Feb 2025 09:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Feb 2025 09:09 PM IST
सार

जब-जब ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, ओटीटी हो या टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स, व्यूअरशिप हमेशा चरम पर होता है। इसी लिस्ट में अब दुबई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल हो गया है।

विज्ञापन
IND vs PAK, Champions Trophy: Craze for India-Pakistan match, 45+ crore people watching match on Jio-Hotstar
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया। इस मैच के लिए फैंस के बीच पहले से ही उत्साह था। अब जब मुकाबला खेला जा रहा था तो इसने मनोरंजन की सारी हदें पार कर ली। दरअसल, इस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जा रहा था। जियो हॉटस्टार पर 60 करोड़ से ज्यादा लोग एक वक्त पर इस मैच को देख रहे थे। इसलिए इस मुकाबले को बाकी सभी मुकाबलों से बड़ा कहा जाता है। 
विज्ञापन


जब-जब ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, ओटीटी हो या टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स, व्यूअरशिप हमेशा चरम पर होता है। इसी लिस्ट में अब दुबई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर व्यूअरशिप फिलहाल चर्चा का विषय है। फैंस इस बारे में पोस्ट कर रहे हैं और भारत पाकिस्तान मुकाबले के क्रेज के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का लक्ष्य दिया
पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने वनडे में लगातार पांचवें मैच में विपक्षी टीम को 50 ओवर के अंदर ऑलआउट किया है। हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया और पाकिस्तान की पारी समेट दी। खुशदिल ने 39 गेंद में दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके। जवाब में भारत ने कोहली के 51वें वनडे शतक की मदद से 42.3 ओवर में चार विकेट पर 244 रन बनाकर मैच जीता। 

पाकिस्तान की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में इमाम उल हक भी रन आउट हो गए। वह 26 गेंद में 10 रन बना सके। 47 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस बीच शकील ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 77 गेंद में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर से विकेट की झड़ी लग गई। शकील भी 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तैयब ताहिर चार रन और सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। सलमान को कुलदीप और तैयब को जडेजा ने पवेलियन भेजा। शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 14 रन और हारिस रऊफ आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप और हार्दिक के अलावा हर्षित राणा, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed