{"_id":"64f044f70e7bc5b8570e9ef9","slug":"ind-vs-pak-babar-azam-record-vs-india-in-odi-stats-runs-analysis-asia-cup-2023-india-vs-pakistan-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत के खिलाफ वनडे में बाबर आजम का रिकॉर्ड शर्मनाक, छह साल में नहीं लगा पाए हैं एक भी अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत के खिलाफ वनडे में बाबर आजम का रिकॉर्ड शर्मनाक, छह साल में नहीं लगा पाए हैं एक भी अर्धशतक
Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
सार
IND vs PAK (Asia cup 2023) Babar Azam record vs India: भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे में चार साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों के बीच विश्व कप 2019 में मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में मुकाबला हुआ था। बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दो सितंबर (शनिवार) को बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। पिछले साल टी20 विश्व कप में दोनों का मुकाबला हुआ था। हालांकि, इस बार वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम एक-दूसरे के खिलाफ उतरेगी। इस मैच में सबकी नजर बाबर आजम पर है। एशिया कप के मौजूदा संस्करण के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 151 रन की पारी खेलकर उन्होंने दूसरी टीमों को चेतावनी दे दी है। बाबर भले ही अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन वनडे में भारत के खिलाफ उनका बल्ला कभी नहीं चला है।
भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे में चार साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों के बीच विश्व कप 2019 में मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में मुकाबला हुआ था। बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे। वह 48 रन बनाकर कुलदीप यादव की एक शानदार गेंद पर आउट हो गए थे। बाबर ने भारत के खिलाफ अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं है।

बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ बाबर का औसत 40 से कम
बाबर ने वनडे में कुल 104 मैच खेले हैं। इस दौरान 59.47 की औसत से 5353 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 शतक भी है। वनडे में शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ मैच में हमेशा संघर्ष किया है। बाबर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 158 रन बनाए हैं। उनका औसत भी 40 से कम है। पाकिस्तानी कप्तान ने 31.60 की औसत और 75.96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
भारत के खिलाफ वनडे में बाबर की पारियां

| साल | टूर्नामेंट | जगह | रन |
| 2017 | चैंपियंस ट्रॉफी | बर्मिंघम | 8 |
| 2017 | चैंपियंस ट्रॉफी | ओवल | 46 |
| 2018 | एशिया कप | दुबई | 47 |
| 2018 | एशिया कप | दुबई | 9 |
| 2019 | विश्व कप | मैनचेस्टर | 48 |
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप के आगे बेबस बाबर आजम
बाबर भारत के खिलाफ उमेश यादव, केदार जाधव और कुलदीप यादव (दो बार) की गेंद पर आउट हो चुके हैं। एक बार वह रन आउट भी हुए हैं। ऐसे में उनके रिकॉर्ड को देखें तो भारतीय स्पिनर्स और खासकर कुलदीप यादव के खिलाफ उन्हें काफी परेशानी होती है। कुलदीप इस बार भी टीम में हैं और उन्हें दो बार आउट कर चुके हैं। वह एक बार फिर से पाकिस्तानी कप्तान को पवेलियन भेजना चाहेंगे।
एशिया कप के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।