फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup Will Virat Kohli break Sachin Tendulkar century record Shoaib Akhtar gave this answer

IND vs PAK: क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड? शोएब अख्तर ने दिया यह जवाब

Sun, 04 Sep 2022 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Sep 2022 04:43 PM IST
सार

विराट ने 1000 दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उनके बारे में यह कहा जा रहा था कि वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup Will Virat Kohli break Sachin Tendulkar century record Shoaib Akhtar gave this answer
शोएब अख्तर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में महत्वपूर्ण 35 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दूसरे मैच में नाबाद 59 रन बनाए थे। विराट ने 1000 दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उनके बारे में यह कहा जा रहा था कि वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 71 शतकीय पारी खेल चुके विराट के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन


कोहली ने पिछला शतक नंवबर 2019 में लगाया था। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे। शोएब अख्तर ने कहा कि यह असंभव लगता है कि विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विराट ऐसा कर सकते हैं अगर वह इसमें अपना दिमाग लगाएं।
विज्ञापन


अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''आप (कोहली) हमेशा के लिए सबसे महान खिलाड़ी बन सकते हैं। आपको खुद को यह विश्वास दिलाना होगा कि आप अब तक के सबसे महान हैं। यदि वह स्कोर करता है तो यह सबसे कठिन 30 शतक होगा। जब वह सबसे बड़े फॉर्मेट में जाएंगे तो उन्हें टिकने का समय मिलेगा। वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समय कम है। आपको एक अच्छा स्ट्राइक-रेट बनाए रखना होगा, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम जीत जाए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर ने आगे कहा, ''वह सकारात्मक हैं, वह आक्रामक हैं, वह एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं वास्तव में चाहता हूं कि वह 100 शतक बनाए और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दें। अभी यह असंभव लग रहा है, लेकिन यह आदमी ऐसा कर सकता है।"


पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी सुझाव दिया कि विराट को ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के बाद अपने टी20 करियर को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''विराट वास्तव में अच्छी तरह से गेंद को नहीं खेल पा रहे हैं। दोनों पारियां काफी खराब रहीं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। कोहली को मेरी सलाह है कि टी20 वर्ल्ड कप तक इंतजार करें और देखें कि वह इस प्रारूप में आगे खेलना चाहते हैं या नहीं। उन्हें 30 शतक और लगाने हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed