फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times

IND vs PAK: दस माह बाद खेलेंगे भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में आठ बार हिंदुस्तान ने दी पटखनी, जानें रिकॉर्ड

Wed, 24 Aug 2022 04:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 24 Aug 2022 04:56 PM IST
सार

2008 से अब तक दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, हर बार जिस टीम ने लक्ष्य का पीछा किया वही विजेता बनी। इनमें भारत छह तो पाकिस्तान ने दो बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान का मैच क्रिकेट प्रशंसकों की हमेशा पहली पसंद रहा है। भले ही एशिया कप हो या विश्वकप या फिर अन्य कोई प्रारूप। दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। रही बात एशिया कप में भारत-पाक भिड़ंत की तो टीम इंडिया का यहां पलड़ा भारी है। उसने 14 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है, जबकि पाक को पांच में जीत मिली है। 
विज्ञापन


सबसे अहम बात यह है कि एशिया कप में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा फायदे में रही है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सात तो पाकिस्तान ने तीन बार जीत दर्ज की है। भारत-पाक मुकाबले के अलावा वैसे भी एशिया कप में भारत सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। भारत सात बार विजेता बना है, जबकि तीन बार वह उपविजेता रहा है। पाकिस्तान दो बार खिताब जीता है।
विज्ञापन

IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times
2021 में भारत पहली बार वर्ल्डकप में पाकिस्तान से हारा - फोटो : सोशल मीडिया
2008 के बाद लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम बनी है विजेता
2008 से अब तक दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, हर बार जिस टीम ने लक्ष्य का पीछा किया वही विजेता बनी। इनमें भारत ने छह तो पाकिस्तान ने दो बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।

2018 में पाकिस्तान को दो बार हराया था
भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप में खिताबी हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। दो बार के मौजूदा चैंपियन भारत ने 2016 में एक और 2018 में पाकिस्तान को दो बार हराया था। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने यूएई में होने वाला एशिया कप का यह 15वां संस्करण है।

IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक फाइनल नहीं खेले हैं भारत-पाक
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक बार भी फाइनल में नहीं खेले हैं। भारत ने कुल दस फाइनल खेले हैं। इनमें आठ खिताबी मुकाबले श्रीलंका से हुए हैं। भारत ने पांच तो श्रीलंका ने तीन बार जीत दर्ज की है। वहीं पिछले दो फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच हुए हैं। इनमें भारत दोनों बार का भारत विजेता बना। पाकिस्तान चार बार फाइनल खेल चुका है। इनमें दो बार विजेता तो दो बार उपविजेता बना है। पाकिस्तान का चारों बार फाइनल मैच श्रीलंका से हुआ है।

तीन बार हो सकती है भारत-पाक भिड़ंत
छह टीमों के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। वहीं एक टीम क्वालिफायर से आएगी। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। हर ग्रुप की दो टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगे। ग्रुप ए में तीसरी क्वालिफायर टीम यूएई, हांगकांग, सिंगापुर और कुवैत में से एक होगी। कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में आसानी से पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन

IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-4 में हर टीम एक-दूसरे से मैच खेलेगी। ऐसे में भारत और पाक के बीच दूसरा मुकाबला सुपर-4 में भी देखने को मिलेगी। शीर्ष दो टीमों के फाइनल होगा। भारत और पाकिस्तान अन्य देशों की अपेक्षा काफी मजबूत टीमें है। इसलिए पूरे आसार हैं कि इस खिताबी जंग भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगी। अगर ऐसा हुआ तो एक ही टूर्नामेंट में भारत-पाक के तीन मुकाबले हो सकते हैं।

दूसरा टी-20 एशिया कप
इस बार एशिया कप का प्रारूप टी-20 होगा। इससे पहले 2016 में टी-20 एशिया कप हुए था। वहीं 13 बार एशिया कप 50-50 ओवर का हुआ है। अगली बार भी एशिया कप एकदिवसीय रूप में होगा। दरअसल एशियाई क्रिकेट परिषद ने 2016 से जिस वर्ष जिस प्रारूप का विश्वकप होगा, उससे पहले उसी प्रारूप का एशिया कप करा रहा है।

IND vs PAK asia cup 2022 India and Pakistan will play after ten months India beats Pakistan eight times
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान
साल विजेता जीत का अंतर
1984 भारत 54 रन
1988 भारत 4 विकेट
1995 पाकिस्तान 97 रन
1997 एक मैच परिणाम नहीं
2000 पाकिस्तान 44 रन
2004 पाकिस्तान 54 रन
2008 पाकिस्तान 8 विकेट
2008 भारत 6 विकेट
2010 भारत 3 विकेट
2012 भारत 6 विकेट
2014 पाकिस्तान 1 विकेट
2016 भारत 5 विकेट
2018 भारत 8 विकेट
2018 भारत 9 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed