फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: After Ireland, Virat Kohli flopped against Pakistan too, got out early T20 WORLD CUP 2024

IND vs PAK: आयरलैंड के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, लगातार दूसरे मैच में जल्दी हुए आउट

Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी इस मैच में 35 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में नसीम शाह ने उस्मान खान के हाथों उन्हें कैच कराया।

विज्ञापन
IND vs PAK: After Ireland, Virat Kohli flopped against Pakistan too, got out early T20 WORLD CUP 2024
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महामुकाबले में विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए। टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया को पहला झटका किंग कोहली के रूप में ही लगा। उन्हें नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया। हैरानी की बात यह है कि लगातार दूसरे मैच में विराट विकेट पर संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच में करी थी। इस दौरान भारत ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत विरोधी टीम को मात दी थी। हालांकि, इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इस मैच में उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया था और सिर्फ एक रन बना सके थे। मार्क अडेयर ने व्हाइट के हाथों कैच कराया था। 
विज्ञापन


नसीम शाह ने बनाया कोहली को शिकार
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी इस मैच में 35 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में नसीम शाह ने उस्मान खान के हाथों उन्हें कैच कराया। विश्व कप में कोहली के बल्ले से अब तक सिर्फ पांच रन निकले हैं। दो मैचों में उन्हें विकेट पर टिकने के लिए संघर्ष करते देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकमल ने दी थी नंबर तीन पर बल्लेबाजी की सलाह
इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर ही उतरना चाहिए। 42 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि भारत की बल्लेबाजी क्रम अभी सही है। विराट कोहली नंबर 3 पर आकर दवाब झेल सकते हैं और मैच को खत्म कर सकते हैं और ये टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए और कोहली को तीसरे नंबर पर ही आना चाहिए। वहीं अगर भारत रोहित-कोहली को बतौर ओपनर उतारता है तो वो किसी भी वक्त फंस सकते हैं। तीसरे नंबर पर कोहली एक छोर को संभाले रह सकते हैं और खेल को खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि कोहली से ओपनिंग करवाकर भारत गलती कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed