{"_id":"68cc17ee8ebf1683c00fc800","slug":"ind-vs-omn-t20-asia-cup-2025-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-oman-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs OMN Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs OMN Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
Thu, 18 Sep 2025 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:02 PM IST
सार
India vs Oman (IND vs OMN) T20 Asia Cup 2025 Live Streaming, Telecast: भारत ने यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी और अब वह ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में भी इस लय को बरकरार रखना चाहेगा। इस बात की संभावना अधिक है कि भारत इस मैच के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI X
विस्तार
शुरुआती दो मुकाबला जीतकर शान से एशिया कप के सुपर चार चरण में जगह बनाने वाली भारतीय टीम की नजरें ओमान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। भारत ने यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी और अब वह ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में भी इस लय को बरकरार रखना चाहेगा। इस बात की संभावना अधिक है कि भारत इस मैच के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा भारत
पिछले दो मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना और 20 ओवरों का पूरा उपयोग करना पसंद करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। भारतीय गेंदबाजी इतनी मजबूत है कि अगर ओमान पहले बल्लेबाजी करता है, तो मैच जल्दी खत्म होने की पूरी संभावना है क्योंकि जतिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों का सामना कर पाएगी इसकी संभावना बहुत कम नजर आती है। पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ ओमान के दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी स्पष्ट रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं थी। उनकी हालत ऐसी रही है कि दो मैचों में एक भी बल्लेबाज 30 का व्यक्तिगत स्कोर पार नहीं कर पाया।

भारत के लिए एकमात्र अनजान पहलू शेख जायेद स्टेडियम का विकेट होगा, जहां वह इस टूर्नामेंट का अपना एकमात्र मैच खेलेगा। दरअसल भारतीय टीम अभ्यास के लिए भी अबु धाबी नहीं जा रही है क्योंकि वहां पहुंचने में बस से दो घंटे लगते हैं। ओमान के लिए यह बड़ा मैच होगा और उसके खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे।
भारत और ओमान के बीच एशिया कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 19 सितंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा।
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 मुकाबले के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज देख सकते हैं।