{"_id":"6713d808b18d87aa310cb39c","slug":"ind-vs-nz-william-orourke-speaks-on-target-of-107-runs-against-india-says-it-will-not-be-easy-know-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के फूले हाथ-पांव, ओरुर्के बोले- आसान नहीं होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के फूले हाथ-पांव, ओरुर्के बोले- आसान नहीं होगा
Sat, 19 Oct 2024 09:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 19 Oct 2024 09:32 PM IST
सार
पहली पारी में विराट कोहली को आउट करने वाले विलियम ने उनके विकेट का विशेष उल्लेख किया। गेंदबाज ने कहा- क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक को आउट करना निश्चित रूप से बहुत खास है।
विज्ञापन
विलियम ओरुर्के
- फोटो : NZC
विस्तार
न्यूजीलैंड की टीम भारत में असाधारण टेस्ट जीत दर्ज करने से मात्र 107 रन दूर है, लेकिन उसके तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने कहा कि भले ही लक्ष्य इतना कम हो, लेकिन इसे हासिल करना उनके लिए आसान नहीं होगा। बता दें कि, शनिवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम दूसरी पारी में 462 रनों पर सिमट गई और 106 रनों की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
गेंदबाज का बयान
चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद विलियम ओरुर्के ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां से जीतना आसान है। हमारे खिलाफ एक विश्वस्तरीय टीम है। लेकिन हमें पांचवें मैदान पर जाने के लिए आत्मविश्वास से भरे रहना होगा। उम्मीद कर रहा हूं कि रविवार को बारिश नहीं होगी और हमें यह असाधारण जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा। यहां यह मेरा पहला मैच था। हमने यहां आने से पहले जो उम्मीद की थी, इससे पिच पर थोड़ा अधिक उछाल और गति थी। यह निश्चित तौर पर मेरे जैसे गेंदबाज के मुफीद है।

दूसरी नई गेंद ने पलटा मैच का रुख
शुक्रवार को भारत ने अच्छी शुरुआत की। सरफराज खान और ऋषभ पंत के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई और स्कोर 400 के पार पहुंचा। इस दौरान सरफराज ने 150 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, पंत 99 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, वह अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। 81वें ओवर में दूसरी नई गेंद ने मैच का रुख पलट दिया। 81-99 ओवर में सिर्फ 62 रन बने और भारत ने सात विकेट गंवाए। हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन तथा साउदी ने एक विकेट लेकर भारत को 462 रनों पर समेट दिया। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को 107 रनों का लक्ष्य थमाया।

कोहली का विकेट चटकाकर गद गद हुए ओरुर्के
पहली पारी में विराट कोहली को आउट करने वाले विलियम ने उनके विकेट का विशेष उल्लेख किया। गेंदबाज ने कहा- क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक को आउट करना निश्चित रूप से बहुत खास है। निश्चित रूप से आप इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देख रहे हो इसलिए यहां आकर उनका विकेट लेना शानदार रहा।