फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz wc 2023 21th match dharamshala weather forecast hpca stadium pitch report news in hindi

IND vs NZ Weather: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया, मुकाबले के दौरान ऐसा रह सकता है धर्मशाला का मौसम

Sat, 21 Oct 2023 08:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Oct 2023 08:29 PM IST
सार

Dharamshala Weather Forecast, ODI World Cup IND vs NZ 2023: विश्व कप में भारत की पिछली हार न्यूजीलैंड के हाथों ही मिली थी। कीवी टीम ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से हराया था। वह मैच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ।

विज्ञापन
ind vs nz wc 2023 21th match dharamshala weather forecast hpca stadium pitch report news in hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अपना पांचवां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। रविवार (22 अक्तूबर) को होने वाले इस मुकाबले में पर सबकी नजरें हैं। भारत और न्यूजीलैंड ही दो ऐसी टीमें हैं जो इस बार एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों ने अपने चारों मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। हालांकि, मैच पर बारिश का साया है और ऐसा होता है तो प्रशंसकों का मजा किरकिरा हो सकता है।
विज्ञापन


विश्व कप में भारत की पिछली हार न्यूजीलैंड के हाथों ही मिली थी। कीवी टीम ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से हराया था। वह मैच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। भारतीय टीम इस मैच में जब उतरेगी तो उसकी नजर हिसाब बराबर करने पर होगी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन

ind vs nz wc 2023 21th match dharamshala weather forecast hpca stadium pitch report news in hindi
धर्मशाला स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान बारिश की संभावना
पिछली बार मैनचेस्टर में दोनों टीमों के बीच विश्व कप का मुकाबला हुआ था तब बारिश ने खलल डाला था और दोनों टीमों को रिजर्व डे पर भी खेलना पड़ा था। ऐसा लग रहा है कि बारिश दोनों टीमों का पीछा नहीं छोड़ रही। धर्मशाला में रविवार को होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का साया है। यहां बारिश के साथ-साथ तूफान की भी भविष्यवाणी की गई है।

टॉस में हो सकती है देरी
मौसम विभाग के अनुसार, धर्मशाला में दोपहर के समय तूफान की संभावना है। ऐसे में टॉस में देरी हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच यहां पिछला मैच भी बारिश से बाधित हुआ था और प्रति ओवर 43 ओवर का कर दिया गया था। दोनों टीमों के लिए यह काफी ठंडा दिन होगा। अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 74 फीसदी बादल भी छाए रहेंगे। शाम तक तापमान नीचे गिर जाएगा और बादल छाए रहने की संभावना 100 फीसदी हो जाएगी।

ind vs nz wc 2023 21th match dharamshala weather forecast hpca stadium pitch report news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?
विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी की शर्तों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग मैच के लिए 'रिजर्व डे' का कोई प्रावधान नहीं है। अगर रविवार का मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को एक-एक अंक मिलेगा। .बारिश और गीला मौसम विश्व कप में अब तक अन्य सभी स्थानों पर भारत और न्यूजीलैंड के मैचों से दूर रहा है। हालांकि, भारत के दोनों अभ्यास मैच गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में बारिश के कारण रद्द हो गए थे।
विज्ञापन

ind vs nz wc 2023 21th match dharamshala weather forecast hpca stadium pitch report news in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
न्यूजीलैंड:
केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed