फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Team India tour of New Zealand postponed after T20 World Cup know what is the reason

IND vs NZ: टी-20 विश्व कप बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा स्थगित, जानें क्या है वजह

Thu, 16 Sep 2021 12:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप के बाद भारत के न्यूजीलैंड दौरे को स्थगित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रवक्ता की तरफ से की गई है। हालांकि टीम इंडिया के दौरे के स्थगन को लेकर बीसीसीआई और न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन
IND vs NZ Team India tour of New Zealand postponed after T20 World Cup know what is the reason
भारत का न्यूजीलैंड दौरा स्थगित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप के बाद नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस टूर के दौरान टीम इंडिया कीवियों के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस दौरे को स्थगित कर दिया है।  stuff.co.nz के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता ने दौरे को रद्द करने की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई और क्रिकेट न्यूजीलैंड की तरफ से दौरे को स्थगित किए जाने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन


सख्त क्वारंटीन नियम बना वजह

stuff.co.nz के अनुसार, न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम इंडिया इस सीजन में प्यूचर टूर प्रोग्राम के हिसाब से न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं आएगी, भारत के इस दौरे को 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस दौरे को रिशेड्यूल किया जा सकता है। न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण को लेकर सख्त क्वारंटीन नियम है। जिसका मतलब यह हुआ कि विश्व कप के बाद कीवी क्रिकेटर दिसंबर की शुरुआत से पहले स्वदेश नहीं लौटेंगे। न्यूजीलैंड आने के बाद उन्हें मैनेज्ड आईसोलेशन और क्वारंटीन के तहत 14 दिन के कड़े पृथकवास में रहना होगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





बांग्लादेश का दौरा भी हो सकता है स्थगित

इस हिसाब से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट को भी 28 दिसंबर या उससे अधिक समय के लिए स्थगित किया जा सकता है। प्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत बांग्लादेश को दो टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। बुधवार को मैनेज्ड आईसोलेशन और क्वारंटीन (एमआईक्यू) ग्रुप एलोकेशनन की घोषणा की गई जिसमें भारत के न्यूजीलैंड दौरे को जगह नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed