IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बोले वसीम अकरम, कहा- हफ्ते भर का ब्रेक टीम इंडिया के लिए बन सकता है परेशानी
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर वसीम अकरम ने बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया को मिला हफ्ते भर का ब्रेक उसके लिए परेशानी बन सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। 24 अक्तूबर को खेले गए मैच में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। उस हार के बाद विराट कोहली एंड कंपनी के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर भारत को सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रखना तो यह मैच टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा। वहीं, आंकड़ों की बात की जाए तो कीवी टीम का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी है। लेकिन विराट कोहली भारत को यह मैच जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस मैच को देखते हुए पाकिस्तान के पू्र्व कप्तान वसीम अकरम ने टीम इंडिया को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत एक हफ्ते बाद मैच खेलेगा उसके लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।
भारत के लिए होगी मुश्किल
भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर वसीम अकरम ने सोशल मीडिया KOO पर लिखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मुश्किल चुनौती का सामना करना है, दूसरी टीमें काफी मैच खेल चुकी हैं जबकि भारत अपनी बारी का इंतजार कर रहा है, एक हफ्ते का ब्रेक अभियान को मजबूती भी दे सकता है और कमजोर भी कर सकता है, टीम को एकजुट होकर वापसी करनी होगी, विराट कोहली ने सभी सही मुद्दों को उठाया है और अब देखना होगा क्या उनका एक्शन इसे सही साबित करता है या नहीं।
विज्ञापन विज्ञापन- Wasim Akram (@wasimakramlive) 31 Oct 2021
क्या न्यूजीलैंड को हरा पाएगा भारत?
टी-20 विश्व कप में भारत आज तक न्यूजीलैंड से जीता नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों बार कीवी टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। इसके अलावा भारत साल 2003 के बाद से किसी भी तरह के विश्व कप फॉर्मेट में न्यूजीलैंड ने नहीं जीत पाया है। टीम इंडिया विश्व कप में न्यूजीलैंड से आखिरी बार साल 2003 में जीती थी।
आज टूट सकता है भ्रम
क्रिसी भी फॉर्मेट के विश्व कप में पाकिस्तान 29 साल तक भारत से नहीं जीता। लेकिन 24 अक्तूबर को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने इस परिपाटी को बदल दिया। वहीं, भारत टी-20 वर्ल्ड कप में आज तक न्यूजीलैंड से नहीं जीता पाया। लेकिन आज खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया कीवियों को हराकर इतिहास रच सकती है।