फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20: Suryakumar Yadav Ishan Kishan Sanju Samson Rinku Singh Jungle Safari Photos Videos

IND vs NZ: टी20 सीरीज से पहले जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे भारतीय खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Mon, 19 Jan 2026 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 19 Jan 2026 05:42 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। भारतीय टीम इसके लिए नागपुर पहुंच गई है। टीम ने इस अहम सीरीज से पहले जंगल सफारी का आनंद लिया।

विज्ञापन
IND vs NZ T20: Suryakumar Yadav Ishan Kishan Sanju Samson Rinku Singh Jungle Safari Photos Videos
जंगल सफारी के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए। दोनों टीमों के बीच नागपुर में 21 जनवरी को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इससे पहले टीम के सदस्य जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे। भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये सभी जंगल में खुली जीप में घूम रहे हैं। 
विज्ञापन

टी20 सीरीज का कार्यक्रम
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होगी। इससे पहले भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम और पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल सफारी का आनंद लेने गए खिलाड़ियों में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। उनके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें ये सभी जंगल सफारी के दौरान काफी मजे करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

सीरीज से पहले बहाया पसीना
भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को नागपुर में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत वनडे सीरीज गंवा चुका है और अब टी20 विश्व कप से पहले टीम हर हाल में टी20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 मैच), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed