फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Suryakumar or Ishan who will play in place of Hardik against New Zealand know Aakash Chopra choice

IND vs NZ: सूर्यकुमार या ईशान, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की जगह कौन खेलेगा? पूर्व ओपनर ने इस खिलाड़ी को चुना

Sat, 21 Oct 2023 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Oct 2023 08:06 PM IST
सार

चोट के बाद गुरुवार को पुणे में हार्दिक का स्कैन हुआ और वह अपनी रिकवरी के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। हार्दिक टीम को अहम संतुलन देते हैं और यह देखना होगा कि उनकी अनुपस्थिति में टीम किस संयोजन के साथ उतरती है।

विज्ञापन
IND vs NZ Suryakumar or Ishan who will play in place of Hardik against New Zealand know Aakash Chopra choice
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप के 21वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। वह चोट के कारण मैच से बाहर हो चुके हैं। अब टीम मैनेजमेंट के सामने हार्दिक की जगह किसी को प्लेइंग-11 में शामिल करने की चुनौती है। भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने इसे लेकर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


आकाश ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को चुनने की बात कही है। उनके मुताबिक, शार्दुल ठाकुर को भी टीम से बाहर जाना होगा। उनके स्थान पर मोहम्मद शमी गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे। चोट के बाद गुरुवार को पुणे में हार्दिक का स्कैन हुआ और वह अपनी रिकवरी के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। हार्दिक टीम को अहम संतुलन देते हैं और यह देखना होगा कि उनकी अनुपस्थिति में टीम किस संयोजन के साथ उतरती है। हार्दिक की उपस्थिति में भारत के पास छह गेंदबाजी विकल्प हैं और उनकी फिनिशिंग क्षमता छठे नंबर पर काम आती है।
विज्ञापन


केएल राहुल हो सकते हैं उपकप्तान
केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में टीम की कप्तानी की।भारत के धर्मशाला और लखनऊ मैच के बीच लंबा अंतराल है। लखनऊ में टीम इंडिया 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन के लिए आकाश चोपड़ा की पसंद
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।


बदला लेने उतरेगा भारत
पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड से बदला लेने पर है। तब विराट कोहली की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच साबित हुआ था। उस मुकाबले में न रोहित शर्मा का बल्ला चला था और न ही विराट कोहली का। इस बार दोनों कीवी टीम के खिलाफ रन बरसाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed