फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Shubman Gill practiced with net bowlers and support staff on rest day Champions Trophy

IND vs NZ: फैंस के लिए खुशखबरी, शुभमन गिल ने विश्राम वाले दिन नेट गेंदबाजों और सहयोगी स्टाफ के साथ अभ्यास किया

Fri, 28 Feb 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

गिल ने बुधवार को भारतीय टीम के साथ अभ्यास नहीं किया था जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर कयास लगाए जा रहे थे। बीसीसीआई प्रबंधन ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह ठीक हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ: Shubman Gill practiced with net bowlers and support staff on rest day Champions Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल गुरुवार को प्रशिक्षण के लिए आधिकारिक विश्राम के दिन कुछ सहयोगी स्टाफ के साथ अभ्यास के लिए आईसीसी क्रिकेट अकादमी आए। गिल बुधवार को अभ्यास छोड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने विशेषज्ञों और यूएई के नेट गेंदबाजों के थ्रो-डाउन के साथ दो घंटे तक मेहनत की।
विज्ञापन

शुभमन गिल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे
गिल ने बुधवार को भारतीय टीम के साथ अभ्यास नहीं किया था जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर कयास लगाए जा रहे थे। बीसीसीआई प्रबंधन ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह ठीक हैं और आराम के लिए एक दिन की छुट्टी ले रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में लगभग 300 रन बनाने के बाद गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
भारत को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। यह मुकाबला दो मार्च को दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए इस वजह से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टेबल टॉपर तय हो जाएगा। दोनों ही टीमें इसके लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। पाकिस्तान पर जीत के बाद बुधवार को गिल को छोड़कर भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पूरी भारतीय टीम ने एकसाथ अभ्यास किया
पूरी भारतीय टीम ने एकसाथ अभ्यास किया था। रोहित ने बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान किसी भारी गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया और न ही नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस की। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम का माहौल काफी खुशनुमा दिखा और खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हंसते मिलते दिखे। भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मजाक भी कर रहे थे। बीसीसीआई ने अपनी साइट पर इसका वीडियो भी जारी किया है।

विराट कोहली और शमी ने भी अभ्यास किया
अभ्यास सत्र के दौरान सभी खिलाड़ी फुटबॉल खेलकर और स्प्रिंट लेकर वार्मअप किया। नेट्स सेशन में विराट कोहली ने काफी समय स्पिनरों का सामना करने में बिताया, जबकि गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल दुबई में टीम से जुड़ गए हैं। विराट ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों का तो सामना किया है, साथ में उन्होंने अन्य नेट गेंदबाजों को बुलाकर उनका भी सामना किया। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी को भी पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी करते देखा गया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शमी भी परेशानी में दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed