{"_id":"61ab65d4bfc99d725552f180","slug":"ind-vs-nz-shubman-gill-injured-in-second-test-cheteshwar-pujara-opened-innig-for-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल, दूसरी पारी में पुजारा ने की ओपनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल, दूसरी पारी में पुजारा ने की ओपनिंग
Sat, 04 Dec 2021 06:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:27 PM IST
सार
भारतीय ओपनर शुभमन गिल चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की। गिल की दाहिनी कुहनी में चोट लगी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ओपनर शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। उनकी दाहिनी कुहनी में चोट लगी है। इस चोट के चलते गिल दूसरी पारी में भारत के लिए बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत की। पुजारा और मयंक ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं।
बीसीसीआई ने गिल की चोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया "पहली पारी में फील्डिंग के दौरान शुभमन गिल की दाहिनी कुहनी में चोट लगी है। वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और एहतियातन वो मैदान पर नहीं उतरे हैं।"
पहली पारी में लय में दिखे थे गिल
इस मैच की पहली पारी में शुभमन गिल लय में दिखे थे और 71 गेंदों में बेहतरीन 44 रन बनाए थे। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन की बेहतरीन साझेदारी की थी। सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में भी उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया था। हालांकि दूसरी पारी में उनके न होने से भारत को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और पुजारा ने अग्रवाल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है, जबकि भारत दूसरी पारी में न्यूजीलैंड से 332 रन आगे हो चुका है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के सभी विकेट सुरक्षित हैं और तीसरे दिन भारत कीवी टीम के खिलाफ बड़ी बढ़त लेकर बाकी दो दिनों में जीत हासिल करना चाहेगा। इस मैच में भारत की जीत लगभग तय है, हालांकि बारिश आने पर वानखेडे़ के मैदान में खेल प्रभावित होगा और न्यूजीलैंड के पास मैच ड्रॉ कराने का मौका रहेगा।