फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Senior Team India Players Virat Kohli, Rohit Sharma and Jasprit Bumrah Could Be Rested For New Zealand T20I Series

IND vs NZ: रोहित, बुमराह समेत सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से मिल सकता है आराम

Thu, 14 Oct 2021 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Oct 2021 08:59 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर, दूसरा 19 नवंबर और तीसरा 21 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज भी खेली जाएगी।

विज्ञापन
IND vs NZ: Senior Team India Players Virat Kohli, Rohit Sharma and Jasprit Bumrah Could Be Rested For New Zealand T20I Series
भारत vs न्यूजीलैंड सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड को इस साल नवंबर में भारत का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टी-20 सीरीज के लिए अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टी-20 सीरीज की शुरुआत विश्व कप खत्म होने के तीन दिन बाद यानी 17 नवंबर से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन

 

सीनियर खिलाड़ी काफी समय से बायो-बबल में
जानकारी के मुताबिक, विराट, रोहित, मोहम्मद शमी और बुमराह जैसे खिलाड़ी काफी समय से बायो-बबल में हैं और पिछले कई महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से पिछले चार महीने से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। बोर्ड चाहता है कि दिसंबर में दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले सभी सीनियर खिलाड़ी तरोताजा रहें। विराट ने वर्कलोड का ही हवाला देते हुए टी-20 कप्तानी के पद से इस्तीफा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल और अवेश खान जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। वहीं, रोहित को आराम मिलने पर भारत को नया कप्तान मिल सकता है। इस रेस में केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, चेतन सकारिया, दीपक चाहर, शिवम मावी जैसे गेंदबाजों के हाथ में गेंदबाजी की बागडोर होगी।
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ सीरीज के लिए बन सकते हैं कोच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अंतरिम कोच बनाने के लिए उनसे संपर्क किया है। द्रविड़ से न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कोच पद संभालने के लिए बात की गई है। हालांकि इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान या फैसला नहीं आया है। कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में कुछ समय लेना चाहता है।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर, दूसरा 19 नवंबर और तीसरा 21 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज भी खेली जाएगी। पहला मैच 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed