फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz: Ryan ten Doeschate speaks on including washington sundar in test team and talked about siraj

IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने का क्या है कारण? कोच ने बताई वजह, सिराज पर भी की चर्चा

Tue, 22 Oct 2024 06:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 22 Oct 2024 06:57 PM IST
सार

सुंदर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में तमिल नाडु के लिए खेलते हुए उन्होंने शतक जड़ा था। 269 गेंदों में युवा खिलाड़ी ने 152 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सुंदर ने 19 चौके और छह छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
ind vs nz: Ryan ten Doeschate speaks on including washington sundar in test team and talked about siraj
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में करारी शिकस्त के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया। उन्हें पुणे और मुंबई टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया। अब असिस्टेंट कोच रेयान डेशकाटे ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

कोच ने बताई वजह
डेशकाटे ने कहा- हमारी टीम में अक्षर भी है। हम चाहते थे कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो गेंद को न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जा सके। हम वह विकल्प चाहते हैं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि रणजी ट्रॉफी में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजी में गरजे सुंदर
सुंदर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में तमिल नाडु के लिए खेलते हुए उन्होंने शतक जड़ा था। 269 गेंदों में युवा खिलाड़ी ने 152 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सुंदर ने 19 चौके और छह छक्के लगाए थे। बता दें कि, आखिरी बार उन्हें भारत के लिए मार्च 2021 में खेलते देखा गया था। 2020-21 में गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत में सुंदर ने अहम भूमिका निभाई थी। चार मुकाबलों में उन्होंने तीन अर्धशतकों की मदद से 265 रन बनाए थे। अब लंबे वक्त के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

बंगलूरू टेस्ट की दूसरी पारी में अप्रभावी रहे सिराज
इस दौरान डेशकाटे ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, सिराज ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। हमारी आखिरी सुबह वाकई बेहतरीन थी। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जो जाहिर तौर पर उनकी सबसे बड़ी ताकत है, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को निशाना बनाना। शायद यह वह जवाब नहीं है जो आप सुनना चाहते हैं, लेकिन कहने के लिए कुछ भी नहीं है। जैसे कि वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा है या उसकी लय अच्छी नहीं है। और शायद वह थोड़े से बुरे दौर से गुजर रहा है।

दूसरी पारी में सिराज को नहीं मिली कोई सफलता
उन्होंने आगे कहा, लेकिन कोई चिंता नहीं है। मुझे यकीन है कि अगर उसे यहां मौका दिया जाता है, तो हमारे पास कुछ सामरिक चीजें हैं जिन पर हमें काम करना होगा, विकेट के चारों ओर आना और स्टंप को थोड़ा और चुनौती देना। लेकिन उसकी गति अच्छी है, उसकी सटीकता अच्छी है। और मुझे लगता है कि दूसरी पारी में वह शानदार था।  बता दें कि, बंगलूरू टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा पाए। एक तरफ बुमराह को दो सफलताएं हाथ लगीं, तो दूसरी तरफ युवा गेंदबाज को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसने उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed