फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ ODI how to watch India vs New Zealand ODI series on TV first match will be played on 25 November

IND vs NZ ODI: क्या टीवी पर देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज? 25 नवंबर को खेला जाएगा पहला मैच

Wed, 23 Nov 2022 04:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास थी। अब वनडे में शिखर धवन कमान संभालेंगे। हार्दिक वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है।

विज्ञापन
IND vs NZ ODI how to watch India vs New Zealand ODI series on TV first match will be played on 25 November
केन विलियमसन और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुक्रवार (25 नवंबर) को शुरू होने वाली है। टीम इंडिया दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद अब वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
विज्ञापन


टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास थी। अब वनडे में शिखर धवन कमान संभालेंगे। हार्दिक वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है। उनके अलावा संजू सैमसन दूसरे विकेटकीपर हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी आराम दिया गया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत उसकी जमीन पर 10वीं वनडे सीरीज खेलने उतरेगा। इससे पहले नौ सीरीज में टीम इंडिया को सिर्फ दो बार सफलता मिली है। उसने 2009 में पांच वनडे मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। वहीं, 2019 में इतने ही मैच खेले गए थे और भारत 4-1 से विजयी रहा था। न्यूजीलैंड पांच सीरीज जीता है और दो ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन से टीवी चैनल पर सीरीज का प्रसारण?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के वनडे मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। ऐसा सिर्फ डीडी फ्री डिश पर है। डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।


न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरेल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed