फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS NZ: Nitish kumar reddy hits half century in indore against newzealand 3rd odi celebration video

IND vs NZ: इंदौर वनडे में आया नीतीश रेड्डी का तूफान, पहला अर्धशतक जड़कर खास अंदाज में मनाया जश्न; वीडियो वायरल

Sun, 18 Jan 2026 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Jan 2026 08:13 PM IST
सार

नीतीश कुमार रेड्डी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस प्रारूप में पहला अर्धशतक पूरा होने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया।

विज्ञापन
IND VS NZ: Nitish kumar reddy hits half century in indore against newzealand 3rd odi celebration video
नीतीश कुमार रेड्डी - फोटो : Jiohotsar (videograb)

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ भारत को मुश्किल से उबारा। वनडे प्रारूप में पहला अर्धशतक पूरा होने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने खास अंदाज में जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड्डी का वनडे में पहला पचासा
नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और विराट कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, पारी के 28वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने विल यंग के हाथों उन्हें आउट करा दिया। वह दो चौके और दो छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा
डेरिल मिचेल के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में मेहमान टीम को बड़े झटके दिए थे।

मिचेल (137 रन) और फिलिप्स (106 रन) ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड की पारी की दिशा ही बदल दी। मिचेल ने एक छोर संभालते हुए पारी को संभाला, जबकि फिलिप्स ने आक्रामक बल्लेबाजी से रन गति को तेज रखा। एक समय भारत मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रहा था, जब न्यूजीलैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो चुका था, लेकिन मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स (0) को आउट कर प्रभावशाली शुरुआत दिलाई। ऑफ स्टंप के करीब से डाली गई शानदार आउटस्विंगर पर निकोल्स दुविधा में पड़ गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। अर्शदीप ने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट झटके।

अर्शदीप के साथ हर्षित राणा (3/84) ने भी तेज और सटीक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। मेहमान टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 47 रन बनाए और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। हर्षित ने डेवोन कॉनवे (5) को लगातार तीसरी बार अपना शिकार बनाया। बैक-ऑफ-द-लेंथ गेंद पर कॉनवे का बाहरी किनारा स्लिप में सुरक्षित लपका गया। विल यंग (30) ने हर्षित पर डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाकर दबाव तोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंदबाज ने जल्द ही बदला चुकता कर लिया। हर्षित ने यंग और मिचेल के बीच हुई 53 रन की साझेदारी को तोड़ा, जब यंग का कड़ा कट शॉट बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा के हाथों में चला गया।

इसके बाद मिचेल ने कुलदीप यादव पर बड़ा छक्का जड़कर न्यूजीलैंड की वापसी का संकेत दिया। हालांकि कुलदीप ने बाद में अपनी लाइन और लेंथ में सुधार करते हुए रन गति पर अंकुश लगाया। कुलदीप की लेग साइड पर भटकी गेंद पर चौका लगाकर मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 34वें ओवर के बाद गेंद नरम होने लगी, जिससे शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया, लेकिन होल्कर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री ने बल्लेबाजों को जोखिम उठाने के लिए प्रेरित किया।

मिचेल ने नीतीश कुमार रेड्डी पर सपाट छक्का लगाया, जबकि फिलिप्स ने भी मध्यम गति के इस गेंदबाज पर आक्रमण किया। इस दौरान फिलिप्स एक जीवनदान भी पाने में सफल रहे, जब हर्षित राणा हवा में उछले कैच तक नहीं पहुंच सके। फिलिप्स ने बाद में मोहम्मद सिराज (1/43) को पुल शॉट पर चौके के लिए भेजा और अर्शदीप को सीधे मैदान के बीचोंबीच छक्के के लिए उड़ा दिया।

मिचेल ने जडेजा की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया, जो इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक था। 40वें ओवर में फिलिप्स ने जडेजा पर छक्का जड़ा और उसी ओवर में मिचेल ने चौका लगाते हुए न्यूज़ीलैंड का स्कोर 237/3 तक पहुंचा दिया। आखिरी ओवरों में भारत ने शानदार वापसी की। सिराज ने मिचेल को 137 रन पर आउट किया, जबकि अर्शदीप ने फिलिप्स (106) और जैक फॉल्क्स को पवेलियन भेजा। कुलदीप यादव ने मिचेल हे को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को एक और सफलता दिलाई, जिससे न्यूजीलैंड ने कुछ ही ओवरों में चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 330 रन के पार पहुंचाया और न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed