{"_id":"61a0fd342f00f05ed01bc2a9","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-opening-pair-made-record-latham-review-overturned-decision-thrice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, लाथम ने रिव्यू लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, लाथम ने रिव्यू लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया
Fri, 26 Nov 2021 08:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:58 PM IST
सार
न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ 57 ओवर में 129 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के एलिस्टर कुक और हसीब हमीद का पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विल यंग और लाथम ने भारत में न्यूजीलैंड के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत को 345 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 129 रन बना लिए। इसके साथ ही टॉम लाथम और विल यंग की जोड़ी पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये दोनों ने मिलकर अब तक 57 ओवर खेल चुके हैं और 129 रन बनाए हैं। 2016 के बाद यह पहला मौका था, जब किसी विदेशी टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने भारत में 50 से ज्यादा ओवर खेले हैं। इससे पहले इंग्लैंड के एलिस्टर कुक और हसीब हमीद ने 50.2 ओवर खेलकर 75 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की यह ओपनिंग जोड़ी इंग्लैंड के कुक और हमीद के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ चुकी है। ये दोनों अगर तीसरे दिन भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो न्यूजीलैंड भारत को हरा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह दूसरा मौका होगा, जब भारतीय टीम पहली पारी में 345 रन बनाने के बाद अपने घर में कोई मैच हारेगी। इससे पहले 1998 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।
भारत में न्यूजीलैंड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
विल यंग और टॉम लाथम अब तक 129 रन जोड़ चुके हैं। भारतीय जमीन पर यह न्यूजीलैंड के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2003/04 में रिचर्डसन और विंसेंट ने मोहाली में पहले विकेट के लिए 231 रन जोड़े थे। वहीं 1990 और 2000 में हॉर्ने और गैरी स्टीड ने अहमदाबाद में 131 रन जोड़े थे। कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन विल यंग और लाथम की जोड़ी यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ये दोनों पुराने रिकॉर्ड से सिर्फ दो रन पीछे हैं और तीन रन जोड़ते ही हॉर्ने और गैरी स्टीड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। फिलहाल गैरी स्टीड ही न्यूजीलैंड के कोच हैं और उनकी मौजूदगी में उनका रिकॉर्ड तोड़ना कीवी ओपनर्स के लिए खास होगा।
विज्ञापन
लाथम ने तीन बार अंपायर को गलत ठहराया
इस मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम को अंपायर ने तीन बार आउट करार दिया, लेकिन वो तीनों बार रिव्यू लेकर बच गए। हर बार उन्होंने अंपायर के फैसले को चुनौती दी और रीप्ले में अंपायर गलत साबित हुए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब कोई बल्लेबाज एक ही पारी में तीन बार रिव्यू लेकर आउट होने से बचा। इससे पहले 2016/17 में मोईन अली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन बार रिव्यू लिया था और तीनों बार सफल साबित हुए थे। यह मैच चटगांव के मैदान पर खेला गया था।

| रन | ओपनिंग जोड़ी | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| 231 | रिचर्डसन और विन्सेंट | मोहाली | 2003/04 |
| 131 | हॉर्ने और गैरी स्टीड | अहमदाबाद | 1999/ 2000 |
| 129 | टॉम लाथम और विल यंग | कानपुर | 2021/22 |