{"_id":"61a9a0c7387e22716e490419","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-captain-kane-williamson-will-miss-the-second-and-final-test-against-india-in-mumbai-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए कप्तान केन विलियमसन, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए कप्तान केन विलियमसन, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
Fri, 03 Dec 2021 10:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:14 AM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। न्यूजीलैंड के स्टार कप्तान और बल्लेबाज केन विलियमसन चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ की कोहनी में फिर से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : social media
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। वानखेड़े में गीले मैदान की वजह से टॉस समय से नहीं हो पाया और अभी उसमें देरी है। लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। मेहमान टीम के स्टार कप्तान और बल्लेबाज केन विलियमसन चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ की कोहनी में फिर से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने आधिकारिक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की और केन के बाहर होने की सूचना दी। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लाथम टीम की अगुवाई करेंगे। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि केन की जगह टीम में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी।
विज्ञापन
Team News | BLACKCAPS captain Kane Williamson will miss the second and final Test against India in Mumbai as he continues to battle the left-elbow injury which has troubled him for much of 2021. More | https://t.co/VClIKxKI8Q #INDvNZ pic.twitter.com/wGeA46LN4g
विज्ञापन विज्ञापन— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 3, 2021