फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Mayank Agarwal and Shubhman gill will not take on field on second Inning

IND vs NZ: चोट के चलते मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल मैदान से बाहर, मयंक को बैटिंग तो गिल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

Sun, 05 Dec 2021 03:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं करेंगे। उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दाएं हाथ में चोट लगी थी। 
 

विज्ञापन
IND vs NZ Mayank Agarwal and Shubhman gill will not take on field on second Inning
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल चोटिल हुए हैं। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं आए। भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान मयंक के दाहिने हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें काफी परेशानी हो रही थी और वो जल्द ही आउट भी हो गए थे। वहीं शुभमन गिल को न्यूजीलैंड की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भारत के लिए ओपनिंग भी नहीं की थी। 
विज्ञापन


गिल अभी भी दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। गिल के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी है। वो शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, जब उनके हाथ में गेंद लगी थी। 
विज्ञापन

हार की कागार पर न्यूजीलैंड

भारत के खिलाफ कानपुर में पहला टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद न्यूजीलैंड दूसरे मैच में हार की कागार पर खड़ा है। इस मैच की पहली पारी में भारत ने 325 रन बनाए थे, जबकि सभी 10 विकेट एजाज पटेल ने लिए थे। इसके जवाब में कीवी टीम 62 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाने के बाद पारी घोषित की। वहीं न्यूजीलैंड खबर लिखे जाने तक 56 रन पर तीन विकेट गंवा चुका है। अभी मैच में दो दिन का खेल बचा हुआ है और न्यूजीलैंड को 478 रन बनाने हैं। ऐसे में भारत की जीत लगभग तय है। 

एजाज पटेल ने रचा इतिहास
इस मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने भारत के सभी विकेट चटकाए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर ने यह कारनामा किया था। इसके साथ ही एजाज न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed