IND vs NZ: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत पर आई केन विलियम्सन की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
सोमवार को न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन ने सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें टॉम लाथम के नेतृत्व वाली टीम को जीत का जश्न मनाते देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन ने सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें टॉम लाथम के नेतृत्व वाली टीम को जीत का जश्न मनाते देखा गया। इसके साथ दिग्गज ने कैप्शन में लिखा, "भाइयों ने इतिहास रच दिया, पिछले कुछ सप्ताह अविश्वसनीय रहे।" बता दें कि, विलियम्सन इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वह श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी कमर में खिंचाव था, जिसके कारण वह रिहैब के लिए गए थे।
नए कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया मेहमानों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन भारत का बल्लेबाजी क्रम तीनों ही मुकाबलों में विफल रहा। न्यूजीलैंड भारत को तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली चौथी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को चार बार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और वेस्टइंडीज ने एक बार क्लीन स्वीप किया है।