फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Jaffer trolled Zaheer for his wicket, shared screenshots of the scorecard

IND vs NZ: जाफर ने जहीर को विकेट को लेकर किया ट्रोल, शेयर किए स्कोरकार्ड के स्क्रीनशॉट्स

Fri, 26 Nov 2021 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Nov 2021 12:05 PM IST
सार

पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान ने मजाक किया। इस पर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के रिप्लाई ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि जहीर और वसीम एक-दूसरे का मजाक उड़ाते नजर आए

विज्ञापन
IND vs NZ: Jaffer trolled Zaheer for his wicket, shared screenshots of the scorecard
जहीर खान और वसीम जाफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। उन्होंने तीनों ही मैचों में टॉस जीता। इसी को लेकर पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक दूसरे को ट्रोल किया। 
विज्ञापन


जहीर ने बुधवार को ट्वीट में लिखा- मुझे अब भी भरोसा नहीं है कि भारत ने तीन बार टॉस जीता। सिक्के में क्या कोई सिक्रेट चिप लगी थी? कभी करेंसी नोट में भी चिप लगी थी। मैं मजाक कर रहा हूं। आखिरी में जहीर ने लिखा कि केवल क्रिकेटर ही उनकी ट्वीट पर रिप्लाई करें।
विज्ञापन


इस पर वसीम जाफर ने मजाक करने का सोचा। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- तीन मैचों में टॉस जीतना वाकई शानदार है, लेकिन वसीम जाफर का गेंदबाजी आंकड़ां जहीर खान से बेहतर होना उस भी ज्यादा शानदार है। इसके साथ ही जाफर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मैच का जिक्र करते हुए वसीम जाफर ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें जहीर ने 129 रन देकर 2 विकेट झटके तो वहीं जाफर ने मात्र 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद जहीर ने भी एक पुराने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया।


जहीर ने लिखा- मैंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वसीम जाफर से ज्यादा रन बनाए थे। जहीर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें वसीम तो खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जहीर ने 6 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed