फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Indian spinners shine in Pune Test vs New Zealand; Washington Sundar joins Kumble-Jadeja club

IND vs NZ: भारतीय स्पिनर्स का जलवा, टेस्ट में छठी बार किया ऐसा; वॉशिंगटन सुंदर कुंबले-जडेजा के क्लब में शामिल

Thu, 24 Oct 2024 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Oct 2024 05:08 PM IST
सार

सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। 

विज्ञापन
IND vs NZ: Indian spinners shine in Pune Test vs New Zealand; Washington Sundar joins Kumble-Jadeja club
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन

कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। उससे पहले 1973, 1964, 1956 और 1952 में ऐसा हो चुका है। विपक्षी टीम के स्पिनर्स ने सिर्फ एक बार 1952 में ऐसा किया था। तब इंग्लिश स्पिनर्स ने भारत के खिलाफ कानपुर में यह रिकॉर्ड बनाया था।

भारत में टेस्ट के पहले दिन स्पिनरों ने पहली पारी के सभी 10 विकेट कब-कब लिए
टीम जगह साल
भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024
भारत बनाम इंग्लैंड धर्मशाला 2024
भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई 1973
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 1964
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 1956
इंग्लैंड बनाम भारत कानपुर 1952

एक पारी में सर्वाधिक बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले भारतीय गेंदबाज
बल्लेबाज आउट टीम जगह साल
जसुभाई पटेल 5 ऑस्ट्रेलिया कानपुर 1959
बापू नाडकर्णी 5 ऑस्ट्रेलिया ब्रेबॉर्न 1960
अनिल कुंबले 5 दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 1992
रवींद्र जडेजा 5 ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2023
वॉशिंगटन सुंदर 5 न्यूजीलैंड पुणे 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर ने पांच खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड किया। वह पांचवें भारतीय गेंदबाज बने, जिसने किसी एक पारी में पांच खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड किया हो। इससे पहले जशुभाई पटेल, बापू नदकर्णी, अनिल कुंबले और रवींद्र जडेजा ऐसा कर चुके हैं। यह भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। वेंकटराघवन ने 1965 में और ईएस प्रसन्ना ने 1975 में आठ-आठ विकेट झटके थे। 2017 में अश्विन ने और अब 2024 में सुंदर ने सात-सात विकेट झटके।

टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
गेंदबाज स्पेल जगह साल
एस वेंकटराघवन 72/8 दिल्ली 1965
ईएएस प्रसन्ना 76/8 ऑकलैंड 1975
आर अश्विन 59/7 इंदौर 2017
वॉशिंगटन सुंदर 59/7 पुणे 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed