IND vs NZ: द्रविड़ की देखरेख में जमकर पसीना बहा रही है भारत की युवा ब्रिगेड, कल होगा पहला टी-20, देखें PHOTOS
नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ इस दौरान अपने खिलाड़ियों को दिशा निर्देश देते देखे गए। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नए चेहरों में वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और आवेश खान हैं।
विस्तार
New roles 👌
New challenges 👊
New beginnings 👍
Energies were high yesterday on Day 1 at the office for #TeamIndia T20I captain @ImRo45 & Head Coach Rahul Dravid. 👏 👏#INDvNZ pic.twitter.com/a8zlwCREhl— BCCI (@BCCI) November 16, 2021विज्ञापन
प्रैक्टिस सेशन के दौरान द्रविड़ युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। इसकी तस्वीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर किया है। रोहित अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ खिलाड़ियों को गाइड करते नजर आए। बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा है- नए रोल, नए चैलेंज और नई शुरुआत। प्रैक्टिस के पहले दिन नए कोच द्रविड़ और नए टी-20 कप्तान रोहित के अंदर टीम इंडिया में जोश दिखा।
वीडियो में द्रविड़ खिलाड़ियों को थ्रो डाउन करते दिखे। वहीं, रोहित बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे छक्के लगाते दिखे। बुधवार को पहले टी-20 के बाद टीम इंडिया 19 नवंबर को रांची में दूसरा और 21 नवंबर को कोलकाता में तीसरा टी-20 खेलेगी। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहले टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट में विराट कोहली वापसी करेंगे और कप्तानी संभालेंगे।
— BCCI (@BCCI) November 16, 2021