{"_id":"6710c826a34ff484220b5e15","slug":"ind-vs-nz-india-minimum-score-at-home-in-its-91-year-history-five-batter-out-on-zero-including-kohli-ashwin-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत का 91 साल के इतिहास में अपने घर में न्यूनतम स्कोर, 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन नहीं बना सके, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत का 91 साल के इतिहास में अपने घर में न्यूनतम स्कोर, 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन नहीं बना सके, जानें
Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
सार
IND vs NZ Record : 46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। भारत 1933 से अपने देश में टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 91 साल में यह टीम इंडिया का न्यूनतम स्कोर है। भारत अपने घर में पहली बार 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन नहीं बना सके। 46 रन एशिया में भी किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। भारत ने इस मामले में 1986 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के 53 रन और 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के 53 रन को पीछे छोड़ दिया।
टेस्ट में भारत के न्यूनतम स्कोर
टेस्ट में भारत के न्यूनतम स्कोर
| स्कोर | कौन
सी पारी |
खिलाफ | मैदान | साल |
| 36 | 3 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2020 |
| 42 | 3 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1974 |
| 46 | 1 | न्यूजीलैंड | बंगलूरू | 2024 |
| 58 | 2 | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्बेन | 1947 |
| 58 | 2 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 1952 |
| 66 | 4 | दक्षिण अफ्रीका | डरबन | 1996 |
| 67 | 3 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1948 |
| 75 | 1 | वेस्टइंडीज | दिल्ली | 1987 |
| 76 | 1 | दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद | 2008 |
| 78 | 1 | इंग्लैंड | लीड्स | 2021 |
| 81 | 4 | वेस्टइंडीज | ब्रिजटाउन | 1997 |
| 81 | 3 | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 1976 |
| 82 | 3 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 1952 |
| 83 | 4 | इंग्लैंड | चेन्नई | 1977 |
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में भारतीय जमीन पर सबसे कम स्कोर
| स्कोर | टीम | खिलाफ | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 46 | भारत | न्यूजीलैंड | बेंगलुरु | 2024* |
| 62 | न्यूजीलैंड | भारत | मुंबई | 2021 |
| 75 | भारत | वेस्टइंडीज | दिल्ली | 1987 |
| 76 | भारत | दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद | 2008 |
| 79 | दक्षिण अफ्रीका | भारत | नागपुर | 2015 |
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए। इसी के साथ टेस्ट में उनके 100 विकेट भी पूरे हो गए। वहीं, 23 साल के तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने चार विकेट लिए। टिम साउदी को एक विकेट मिला।
टेस्ट में किसी टीम का न्यूनतम स्कोर
टेस्ट में किसी टीम का न्यूनतम स्कोर
| टीम | स्कोर | खिलाफ | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| न्यूजीलैंड | 26 | इंग्लैंड | ऑकलैंड | 1955 |
| दक्षिण अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | गकेबरा | 1896 |
| दक्षिण अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 1924 |
| दक्षिण अफ्रीका | 35 | इंग्लैंड | केपटाउन | 1899 |
| दक्षिण अफ्रीका | 36 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1932 |
| ऑस्ट्रेलिया | 36 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 1902 |
| भारत | 36 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2020 |
| आयरलैंड | 38 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 2019 |
| न्यूजीलैंड | 42 | ऑस्ट्रेलिया | वेलिंगटन | 1946 |
| ऑस्ट्रेलिया | 42 | इंग्लैंड | सिडनी | 1888 |
| भारत | 42 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1974 |
| दक्षिण अफ्रीका | 43 | इंग्लैंड | केपटाउन | 1889 |
| बांग्लादेश | 43 | वेस्टइंडीज | नॉर्थ साउंड | 2018 |
| ऑस्ट्रेलिया | 44 | इंग्लैंड | द ओवल | 1896 |
| दक्षिण अफ्रीका | 45 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1932 |
| इंग्लैंड | 45 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 1887 |
| न्यूजीलैंड | 45 | दक्षिण अफ्रीका | केपटाउन | 2013 |
| भारत | 46 | न्यूजीलैंड | बंगलूरू | 2024 |
टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज इस मैच में खाता नहीं खोल सके। यह अपने घर में टीम इंडिया द्वारा दूसरी बार है जब पांच बल्लेबाज किसी पारी में खाता नहीं खोल सके। इससे पहले 1999 में भी टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज मोहाली में शून्य पर आउट हुए थे। हेनरी ने 26 मैच में 100 टेस्ट विकेट पूरे किए जो कि संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज है। हेनरी ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए, जो कि भारत में किसी कीवी गेंदबाज द्वारा चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक शून्य
न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैच)
भारत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के शानदार आंकड़े
भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक शून्य
| शून्य | खिलाफ | मैदान | साल | पारी |
|---|---|---|---|---|
| 6 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 2014 | पहली |
| 6 | दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन | 2024 | दूसरी |
| 5 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 1948 | तीसरी |
| 5 | इंग्लैंड | लीड्स | 1952 | तीसरी |
| 5 | न्यूजीलैंड | मोहाली | 1999 | पहली |
| 5 | न्यूजीलैंड | बेंगलुरु | 2024 | पहली* |
न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैच)
| मैच | खिलाड़ी |
|---|---|
| 25 | रिचर्ड हैडली |
| 26 | नील वैगनर |
| 26 | मैट हेनरी* |
| 27 | ब्रूस टेलर |
भारत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के शानदार आंकड़े
| विकेट/रन | गेंदबाज | खिलाफ | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 7/64 | टिम साउदी | भारत | बेंगलुरु | 2012 |
| 6/27 | डायोन नैश | भारत | मोहाली | 1999 |
| 6/49 | रिचर्ड हैडली | भारत | वानखेड़े | 1988 |
| 5/15 | मैट हेनरी* | भारत | बेंगलुरु | 2024 |