फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Day 1 Highlights India vs New Zealand Scorecard Highlights Summary Washington Sundar Ashwin Rohit

IND vs NZ Day-1 Highlights: सुंदर की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर न्यूजीलैंड की टीम, भारतीय कप्तान रोहित फिर फेल

Thu, 24 Oct 2024 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Oct 2024 05:30 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs NZ Day 1 Highlights India vs New Zealand Scorecard Highlights Summary Washington Sundar Ashwin Rohit
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

पुणे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब भी 243 रन पीछे है। शुभमन गिल 10 रन और यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पहली पारी
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉनवे ने सबसे ज्यादा रन बनाए
कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस
दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि उनके प्लेइंग-11 में एक फोर्स्ड चेंज है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक में जीत हासिल की है तो दूसरे में उन्हें हार मिली है। भारत ने पुणे में पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और तब टीम इंडिया को 333 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अक्तूबर 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। तब टीम इंडिया को पारी और 137 रन से जीत मिली थी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed