फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz champions trophy mohammad hafeez talked about support to indian team from icc speaks on pcb know

CT 2025: 'हम पैसों के लिए खेलते हैं लेकिन वो...',भारत को ICC के समर्थन की बहस पर बोले हफीज, PCB को लगाई लताड़

Fri, 07 Mar 2025 09:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का लक्ष्य इस टूर्नामेंट से पैसे कमाना था, न कि जीतना। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की प्रशंसा की।

विज्ञापन
ind vs nz champions trophy mohammad hafeez talked about support to indian team from icc speaks on pcb know
मोहम्मद हफीज - फोटो : m_hafeez8-instagram

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान टीम का बोरा-बिस्तर भले ही बंध चुका है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी मौजूदा टीम में गुटबाजी की खबरें सामने आती हैं तो कभी पूर्व क्रिकेटर्स के बीच तनातनी देखने को मिलती है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का लक्ष्य इस टूर्नामेंट से पैसे कमाना था, न कि जीतना। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

एक भी मैच नहीं जीत सकी पाकिस्तान की टीम
चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। उन्हें पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। टीम के इस खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। इस पर पूर्व क्रिकेटर्स अलग-अलग तरह की राय रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का न्यूजीलैंड से होगा फाइनल में सामना
वहीं, भारत के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने अपने चारों मुकाबलों में जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। अब उनका सामना नौ मार्च (रविवार) को न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें 25 साल बाद आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। क्रिकेट जगत के कुछ दिग्गजों का मानना है कि भारत को दुबई की पिच पर खेलने का फायदा मिल रहा है। वहीं, कुछ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर भारत को अधिक समर्थन देने का आरोप लगाया है। इस पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने खुलकर बात की है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में शिकस्त पर क्या बोले हफीज?
हफीज ने 'गेम ऑन है' कार्यक्रम में कहा कि सभी टीमों के क्रिकेट बोर्ड की प्राथमिकताएं अलग हैं। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पर भी बात की। उन्होंने कहा- जब हम 2021 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए भारत भेज दिया था। उनका मानना है कि उनका बोर्ड आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं है। वे पैसे चाहते हैं। यही नहीं उन्होंने उस दौरान अपनी टेस्ट टीम भी न्यूजीलैंड भेज दी थी। जिसके बाद काफी सवाल उठाए गए। पाकिस्तान के साथ उन्होंने अपनी सी टीम मैदान में उतार दी थी। बता दें कि, टेम्बा बावुमा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ग्रुप स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मार्च को खेले गए मुकाबले में उन्हें 50 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई।

'भारत जीतने के लिए खेल रहा'
इसके बाद हफीज ने भारत और पाकिस्तान पर भी बात की। उन्होंने कहा- ये एसए टी20 जो लीग है, उन्हें लगता है कि उनकी ये पैसे बनाने वाली मशीन है। हमारी भी पॉलिसी में देखे ना हम दूसरी बार हाइब्रिड मॉडल के साथ समझौता कर पैसा कमाके, जो कुछ भी हमें मिला उसमें खुश हो गए। लेकिन  कुछ नहीं मिला हमें, पैसों के अलावा हमने वो लिया, कुछ तख्तियां लगा दीं बात खत्म। हमें जो चाहिए था, हमने वो ले लिया। दक्षिण अफ्रीका को जो चाहिए था, उन्होंने वो ले लिया। लेकिन जो जीतने के लिए खेल रही है। वो इंडिया की टीम है। हम अक्सर बात करते हैं कि उन्हें बहुत समर्थन मिल रहा है। कोई समर्थन नहीं मिल रहा है भाई। जो समर्थन मिल रहा है, वह अपनी अच्छी क्रिकेट से हासिल कर रहे हैं। उनकी जो भी प्लानिंग है, वह आईसीसी की ट्रॉफी जीतने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed