{"_id":"618e12dfef825f5018269cf8","slug":"ind-vs-nz-bcci-announces-india-squad-for-tests-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी, दूसरे मैच से लौटेंगे विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी, दूसरे मैच से लौटेंगे विराट
Fri, 12 Nov 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:38 PM IST
सार
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पहले टेस्ट मैच में विराट को आराम दिया गया है। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है। विराट मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम दिया गयां है। उनकी जगह पहले अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है। वही, उपकप्तान की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गई है। विराट कोहली मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरे मैच का आयोजन मुंबई में होगा।
विज्ञापन
रोहित को आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। हिटमैन बीते कई महीनें से टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। वह कीवी टीम के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में खेलेंगे। विराट कोहली द्वारा टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को भी दिया गया रेस्ट
रोहित शर्मा के अलावा जिन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है उनमें ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को वर्कलोड के देखते हुए बीसीसीआई की पॉलिसी के तहत रेस्ट दिया गया है।
भारत की टेस्ट टीम- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर) केएस भरत, रवींद्र जडेजा। आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा