फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Aakash Chopra was not happy with Venkatesh Iyer selection in team india against New Zealand series

IND vs NZ: टीम इंडिया में इस खिलाड़ी के चयन से खुश नहीं हैं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, जानें क्या कहा

Wed, 10 Nov 2021 01:26 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 10 Nov 2021 01:26 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलीी जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। इन दोनों देशों के बीच होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। 

विज्ञापन
IND vs NZ Aakash Chopra was not happy with Venkatesh Iyer selection in team india against New Zealand series
आकाश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। कीवी टीम विरुद्ध खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने मंगलवार को 16 सदस्यीय टीम का एलान किया। जिसमें आईपीएल में धमाल मचाने वाले वेंकटेश अय्यर को भी जगह मिली। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भारतीय टीम में वेंकटेश के चुने जाने से खुश नहीं हैं। इस मामले में उन्होंने चेतन सकारिया का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए यह फैसला उसके खिलाफ जा सकता है। 

विज्ञापन


आकाश चोपड़ा को हुई हैरानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा होने के बाद आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, और ऐसा न हो कि हम भूल जाएं कि हमने आईपीएल के आधे सीजन के बाद चेतन सकारिया को चुना था, अब वेंकटेश अय्यर के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं, आशा है कि दोनों के बीच समानताएं यहीं पर खत्म हो जाएं। जुलाई में टीम इंडिया ने सीमित ओवरों की सीरीज खेलने श्रीलंका दौरे पर गई थी। उस टीम में चेतन सकारिया को शामिल किया गया था। हालांकि सकारिया उस दौरे पर कारगर साबित नहीं हुए थे और भारत को टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं अय्यर

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वेंकटेश अय्यर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। कीवी टीम के विरुद्ध होने वाली इस सीरीज के लिए विराट कोहली को रेस्ट दिया गया है। वही, बीते कई महीनों से लगातार टीम इंडिया के लिए खेल रहे जसप्रीत बुमराह को भी 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed