IND vs NZ: कानपुर टेस्ट से पहले आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग XI को लेकर कू किया, रहाणे से पूछे कई अहम सवाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। यह श्रृंखला दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसमें फिलहाल भारतीय टीम दो मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस चैंपियनशिप का अपना पहला सीरीज खेलेगी।
विस्तार

भारतीय टीम हालांकि पहले टेस्ट में अपने अधिकतर स्टार एवं अनुभवी खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी। टीम में विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे कई क्रिकेटर नहीं हैं क्योंकि इन सभी को आराम दिया गया है। ऐसे में पूरा दारोमदार कप्तान अजिंक्य रहाणे और उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर होगा।
सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए सही प्लेइंग XI चुनना भी एक चुनौती होगी। कुछ नाम हालांकि तय हैं लेकिन कई जगहों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
इस पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया एप कू पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सवालिया लहजे में लिखा, 'पांच या छह बल्लेबाज। दो या तीन स्पिनर? इशांत-उमेश, इशांत-सिराज या उमेश-सिराज। यह प्रमुख सवाल हैं जिसका जवाब रहाणे-राहुल को देना होगा। मुझे लगता है साहा की मौजूदगी में विकेटकीपर के स्थान को लेकर कोई बहस नहीं है, वो भी तब जब स्क्वॉड में केएस भरत मौजूद हैं।'
- Aakash Chopra (@cricketaakash) 24 Nov 2021