फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test: Virat Kohli falls after controversial decision by umpire Anil Chaudhary

IND vs NZ 2nd Test: विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर

Fri, 03 Dec 2021 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

विराट ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम तो लिया, लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद विराट काफी नाराज दिखे थ। दर्शकों ने भी अंपायर की हूटिंग की।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test: Virat Kohli falls after controversial decision by umpire Anil Chaudhary
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली, मुंबई टेस्ट में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें एजाज पटेल ने एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि, उनका आउट होने अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल हुआ यूं कि 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा आउट हुए और विराट क्रीज पर आए। 
विज्ञापन


30वें ओवर की घटना
इसी ओवर की आखिरी गेंद विराट के बैटिंग पैड पर आकर लगी और गेंदबाजी की अपील पर फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट दे दिया। विराट ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम तो लिया, लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद विराट काफी नाराज दिखे थ। दर्शकों ने भी अंपायर की हूटिंग की। वहीं, कोहली भी बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने गुस्से में अपना बैट बाउंड्री लाइन पर पटक दिया।
विज्ञापन




कोहली ने लिया डीआरएस
कोहली ने अनिल के फैसले के बाद डीआरएस लेने का फैसला लिया। रिव्यू में दिखा कि विराट के पैड पर लगने से पहले गेंद बैट से टकराई थी। हालांकि थर्ड अंपायर को लगा कि गेंद पैड और बैट पर एकसाथ टकराई है। उन्हें कोई कन्क्लूसिव एविडेंस नहीं मिला जिससे की वह फील्ड अंपायर अनिल के फैसले को बदल सकें और इस तरह कोहली को आउट करार दे दिया गया। 

कमेंटेटर दीप का मजाकिया अंदाज
हालांकि, अंतिम निर्णय देने से पहले भी अंपायर अनिल चौधरी ने सीधे हाथ नहीं उठाया। उन्होंने टीवी अंपायर से भी बातचीत की। जब बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई, तब 56 साल के अनिल काफी नर्वस दिख रहे थे। इसी पर कमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने कहा- डर गया है वो (अनिल चौधरी)। 

कोहली गुस्से में दिखे
कोहली इस फैसले से गुस्से में दिखे। वह दूसरे फील्ड अंपायर नितिन मेनन से भी बहस करते दिखे। जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे, तो दर्शकों ने अंपायर को लेकर हूटिंग भी की। विराट कोहली टेस्ट करियर में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला शून्य का स्कोर था। 
IND vs NZ 2nd Test, Mumbai Test, Virat Kohli, falls, controversial decision, umpire, Anil Chaudhary, virat kohli out, controversy
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed