{"_id":"61ac37df59d50970b0042d47","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-mohammed-siraj-told-what-was-going-on-in-his-mind-to-stop-ajaz-patel-from-taking-the-10th-wicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मोहम्मद सिराज का खुलासा, कहा- एजाज को अपना विकेट न देने के लिए पूरी कोशिश की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज का खुलासा, कहा- एजाज को अपना विकेट न देने के लिए पूरी कोशिश की
Sun, 05 Dec 2021 09:24 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:24 AM IST
सार
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि उन्होंने पूरी कोशिश की मैं एजाज के 10वें विकेट के रूप में न आउट हूं। लेकिन उनके खिलाफ मेरी रणनीति सफल नहीं हुई। एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में भारत के सभी 10 विकेट आउट किए थे।
विज्ञापन
एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के बॉलर एजाज पटेल को लेकर बयान दिया है। मैच के बाद सिराज ने कहा कि मैच के दौरान मैंने पूरी कोशिश की कि मैं एजाज के 10वें विकेट के रूप में न आउट हूं। लेकिन उनकी यह रणनीति बेकार साबित हुई। मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन एजाज पटेल ने मोहम्मद सिराज को अपने 10वें विकेट के रूप में आउट किया। सिराज भारत की तरफ से पहली पारी में अंतिम विकेट के रूप में बल्लेबाज करने के लिए उतरे थे और उस समय क्रीज पर उमेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
सिराज बोले- दबाव में था
एक वेब पोर्टल से बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा, एजाज बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिेए मैं भी थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था, उनकी गेंदबाजी कमाल की थी, इसलिए मेरी रणनीति थी कि मैं उन्हें अपना विकेट न दूं और उन पर ज्यादा दवाब डाल सकूं लेकिन ऐसा हो न सका और मैं उनकी गेंद पर आउट हो गया। सिराज भले ही बल्लेबाजी में कुछ कमाल न कर पाए हों लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में टीम को बिलकुल निरास नहीं किया। उन्होंने गेंदबाजी में आर अश्विन का साथ देते हुए तीन विकेट झटके। जिसके चलते कीवी टीम अपनी पहली पारी में महज 62 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
एजाज पटेल यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज
मुंबई टेस्ट में भारत की पहली पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट आउट किए। टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। साल 1956 में सबसे पहले इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। वहीं, फरवरी 1999 में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) मैदान पर पाकिस्तान के विरुद्ध एक पारी में 10 विकेट लेने का करिश्मा किया था। करीब 22 साल बाद एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन