{"_id":"61ab67d2296500693365036b","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-day-2-live-score-india-lead-by-332-runs-vs-new-zealand-2nd-test-day-2-in-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 2nd Test: अश्विन-सिराज के आगे एजाज का परफेक्ट-10 फेल, न्यूजीलैंड 62 रन पर सिमटी, भारत को 332 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ 2nd Test: अश्विन-सिराज के आगे एजाज का परफेक्ट-10 फेल, न्यूजीलैंड 62 रन पर सिमटी, भारत को 332 रन की बढ़त
Sat, 04 Dec 2021 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:36 PM IST
सार
अक्षर ने इसके बाद टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 52 रन बनाकर आउट हुए। जयंत यादव 12 रन बना सके और उमेश 0 पर नाबाद रहे। एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारत के दस विकेट झटके। इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद एजाज एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमट गई। वहीं, भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस लिहाज से दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त 332 रन की हो गई है। फिलहाल मयंक अग्रवाल 38 रन और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल चोटिल हो गए थे। इस वजह से पुजारा को ओपनिंग भेजा गया।
विज्ञापन
मयंक ने 150 रन की पारी खेली
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने दूसरे दिन 221/4 से आगे खेलना शुरू किया। मयंक 120 रन और ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर थे। 224 रन के कुल स्कोर पर भारत को दो झटके लगे। ऋद्धिमान साहा 27 रन और अश्विन 0 पर पवेलियन लौटे। इसके बाद अक्षर पटेल ने मयंक के साथ मिलकर भारत की पारी आगे बढ़ाई। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई। मयंक 150 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। एजाज ने उन्हें टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक का एक टेस्ट पारी में ये तीसरा 150 रनों का स्कोर रहा।
अक्षर ने इसके बाद टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 52 रन बनाकर आउट हुए। जयंत यादव 12 रन बना सके और उमेश 0 पर नाबाद रहे। एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारत के दस विकेट झटके। इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद एजाज एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। भारतीय टीम 325 रन पर सिमट गई।
अक्षर ने इसके बाद टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 52 रन बनाकर आउट हुए। जयंत यादव 12 रन बना सके और उमेश 0 पर नाबाद रहे। एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारत के दस विकेट झटके। इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद एजाज एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। भारतीय टीम 325 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही। ईशांत शर्मा की जगह टीम में आए मोहम्मद सिराज ने ओपनर विल यंग (4) और कप्तान टॉम लाथम (10) को पवेलियन भेज कीवी टीम की कमर तोड़ कर रख दी। इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (1) को भी आउट किया। अक्षर ने डेरिल मिचेल और रविचंद्रन अश्विन ने हेनरी निकोल्स (7) को पवेलियन भेज न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया।
एक वक्त न्यूजीलैंड ने 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अश्विन ने टॉम ब्लंडेल (8), टिम साउदी (0) और विल सोमरविले (0) को आउट किया। वहीं, जयंत यादव ने रचिन रवींद्र (4) और अक्षर ने काइल जेमीसन (17) का विकेट लिया। न्यूजीलैंड के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं भारत की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, सिराज को तीन और अक्षर को दो विकेट मिला। जयंत ने एक विकेट लिया। इस तरह कीवी टीम 62 रन पर सिमट गई।
टेस्ट में न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर

- 26 रन vs इंग्लैंड, ऑकलैंड (1955)
- 42 रन vs ऑस्ट्रेलिया, वेलिंग्टन (1945/46)
- 45 रन vs दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन (2012/13)
- 47 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स (1958)
- 62 रन vs भारत, मुंबई (2021)
- 62 रन, मुंबई (2021)
- 94 रन, हैमिल्टन (2002)
- 100 रन, वेलिंग्टन (1981)
- 101 रन, ऑकलैंड (1968)
- 105 रन, ऑकलैंड (2014)
- 124 रन, हैदराबाद (1988)
Mayank Agarwal and Cheteshwar Pujara take India to stumps at 69/0, with a lead of 332.#WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/EdvFj8yST5 pic.twitter.com/25MFyQOEwL
— ICC (@ICC) December 4, 2021
यह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत ने कीवी टीम को दिसंबर, 2002 में हैमिल्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 94 रन पर ऑलआउट किया था। ओवरऑल न्यूजीलैंड का यह पांचवां लोएस्ट टोटल है। उनका सबसे कम स्कोर 26 रन का है, जो उन्होंने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में बनाया था। भारत को पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त मिली।
जवाब में भारत ने दूसरी पारी में 21 ओवर में बिना विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं। मयंक 38 रन बनाकर और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत तीसरे दिन बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा। भारत में चौथी पारी में 276 रन से ऊपर का स्कोर भी चेज नहीं हो सका है। टीम इंडिया करीब 400 रन का टारगेट देना चाहेगी।