फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2ND ODI Indian team and Rohit Sharma fined 60 per cent of match fees for slow over rate

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना

Fri, 20 Jan 2023 07:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: रोहित राज Updated Fri, 20 Jan 2023 07:25 PM IST
सार

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया था। अब दूसरे वनडे में टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी। उससे पहले एक बुरी खबर आई है।

विज्ञापन
IND vs NZ 2ND ODI Indian team and Rohit Sharma fined 60 per cent of match fees for slow over rate
रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने 18 जनवरी को खेले गए पहले वनडे में 12 रनों से जीत हासिल की थी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया था। अब दूसरे वनडे में टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी। उससे पहले एक बुरी खबर आई है।
विज्ञापन


भारतीय टीम पर मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। पहले वनडे के दौरान धीमी ओवर गति का हर्जाना रोहित शर्मा और उनकी टीम को भुगतना पड़ा। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने भारतीय टीम पर यह जुर्माना लगाया। टीम इंडिया निर्धारित समय तक तीन ओवर पीछे रही। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ''खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, क्योंकि टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रही है।'' तीन ओवर पीछे रहने के कारण मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

रोहित ने स्वीकार किया अपराध
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपराध के लिए प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर के एन अनंतपद्मनाभन और चौथे अंपायर जयरामन मदनगोपाल ने टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई। शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 208 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed