फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st Test Wriddhiman Saha gave a statement after scoring a half century said Success Is Not In What You Have But Who You Are

IND vs NZ: अर्धशतक जड़ने के बाद रिद्धिमान साहा ने दिया बयान, कहा- सफलता इसमें नहीं है आपके पास क्या है?

Mon, 29 Nov 2021 10:01 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 29 Nov 2021 10:01 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रिद्धिमान साहा ने अपने प्रदर्शन को लेकर खुशी जाहिर की। साहा टीम इंडिया की दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test Wriddhiman Saha gave a statement after scoring a half century said Success Is Not In What You Have But Who You Are
अर्धशतक लगाने के बाद रिद्धिमान साहा - फोटो : twitter@Wriddhipops

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कमाल कर दिया। उन्होंने मैच में उस वक्त ऐसी पारी खेली जब भारत को उनसे ऐसी इनिेंग्स की दरकार थी। दूसरी पारी में 51 रन पर पांच विकेट खोने के बाद टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी लेकिन ऐसे में आठवें नंबर पर आए साहा ने 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 234 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


साहा ने जाहिर की खुशी

मैच में बेशकीमती पारी खेलने वाले रिद्धिमान साहा ने अपने इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। श्रेयस अय्यर और रिद्धिमान साहा के अर्धशतकों के चलते भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 284 रनों का टारगेट देने में सफल रही। चौथे दिन का खेल समाप्त होने बाद साहा ने ट्वीट कर लिखा, सफलता इस बात में नहीं है कि आपके पास क्या है, बल्कि इसमें है कि आप कौन हैं, टीम की सफलता में योगदान करने में खुशी हुई। साहा ने दूसरी पारी में 126 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी। अपनी इनिंग्स के दौरान उन्होंने चार चौके समेत एक छक्का भी लगाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने चार रन पर खोया पहला विकेट

चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने मैच में जबरदस्त वापसी कर ली। टीम इंडिया ने चौथे दिन सात विकेट पर 234 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत को पहली 49 रनों की बढ़त मिली थी। जिसके चलते भारत की कुल लीड 283 रनों की हुई। इस तरह न्यूजीलैंड को 284 रन बनाने का टारगेट मिला। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 4 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए विल यंग को आर अश्विन ने 2 रनों पर आउट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed