फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st Test On the failure of the Indian batters in Kanpur Test fans said exclude Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane from the team

IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाजों ने किया निराश, फैंस बोले- इन दो खिलाड़ियों को बाहर करो

Sun, 28 Nov 2021 12:59 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 28 Nov 2021 12:59 PM IST
सार

भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाजों ने निराश किया है। भारत ने दूसरी पारी में अपने पांच विकेट महज 51 रन पर खो दिए। क्रिकेट फैंस भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से काफी नाराज हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test On the failure of the Indian batters in Kanpur Test fans said exclude Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane from the team
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 17, 1 ,22 ,4, और 0 यह भारतीय बल्लेबाजों का स्कोर है। दूसरी इनिंग्स में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे अब तक नतमस्तक नजर आई है। टेस्ट मैच में भारतीय टीम के इस लचर प्रदर्शन को देखने के बाद क्रिकेट फैंस ने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई है। इनमें से कई फैंस ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करने की बात कही। 

विज्ञापन


भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन

भारत ने अपनी पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 345 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में कीवी टीम अपनी पहली इनिंग्स में 296 रन बना पाई। इस तरह भारत पहली पारी के आधार पर 49 रनों की लीड लेने में सफल रहा। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया ने 51 रन पर पांच विकेट खो दिए। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में सबसे पहले शुभमन गिल आउट हुए। उन्हें काइल जेमीसन ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन






जेमीसन-साउदी ने ढाया कहर

दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीदें थीं। बीते काफी समय से यह दोनों बल्लेबाज टेस्ट में कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। पुजारा ने मैच के चौथे हाथ खोलने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह जेमीसन की एक गेंद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और किनारा दे बैठे। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उनका कैच लपका। पुजारा 22 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे 4, मयंक अग्रवाल 17 रन बनाने के बाद चलते बने। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन और टिम साउदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed