{"_id":"619e7526973e7528542416b6","slug":"ind-vs-nz-1st-test-kanpur-ravichandran-ashwin-has-a-chance-to-break-harbhajan-singh-s-record-took-10-wickets-on-this-pitch-in-2016-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: अश्विन के पास भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2016 में इसी पिच पर लिए थे 10 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: अश्विन के पास भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2016 में इसी पिच पर लिए थे 10 विकेट
Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
सार
भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन हरभजन के बाद चौथे नंबर पर हैं। भज्जी के नाम बड़े फॉर्मेट में 417 विकेट हैं। वहीं, अश्विन ने 79 टेस्ट में 413 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम की नजर गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज पर होगी। पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन हरभजन के बाद चौथे नंबर पर हैं। भज्जी के नाम बड़े फॉर्मेट में 417 विकेट हैं। वहीं, अश्विन ने 79 टेस्ट में 413 विकेट चटकाए हैं।
पांच विकेट लेते ही अश्विन हरभजन को पीछे छोड़कर भारत की टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। अनिल कुंबले (619) ने भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए हैं। कपिल देव (434) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
अश्विन के पास 3 दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका
कानपुर टेस्ट मैच में अगर अश्विन नौ विकेट लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 11वें गेंदबाज बन जाएंगे। वे पाकिस्तान के वसीम अकरम (414), हरभजन (417) और दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के शॉन पोलाक (421), तीनों दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ देंगे। अश्विन ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट (पहली पारी 4, दूसरी 6) चटकाए थे। वहीं, रवींद्र जडेजा ने छह विकेट लिए थे।
अश्विन ने टेस्ट के अलावा 111 वनडे में 150 विकेट लिए हैं। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी 2017 के बाद वापसी हुई थी। अश्विन को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अश्विन ने 51 मैचों में 61 विकेट लिए हैं। टेस्ट में अश्विन के नाम 30 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वहीं, सात बार वह दोनों पारी मिलाकर एक टेस्ट में 10 विकेट ले चुके हैं।