फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ, 1st Test Day 4 Live Score: India vs New Zealand 1st Test Day 4; New Zealand need 280 runs in 90 overs on day 5 in Kanpur, News Updates in Hindi

IND vs NZ: आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 90 ओवर में 280 रन की जरूरत, स्कोर 4/1, अय्यर ने रचा इतिहास

Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM IST
सार

फिलहाल टॉम लाथम 2 रन और विलियम सोमरविले 0 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs NZ, 1st Test Day 4 Live Score: India vs New Zealand 1st Test Day 4; New Zealand need 280 runs in 90 overs on day 5 in Kanpur, News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। भारत ने कीवी टीम को 284 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड एक विकेट गंवा चुका है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने एक विकेट गंवाकर चार रन बना लिए हैं। आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 90 ओवर में 280 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन


फिलहाल टॉम लाथम 2 रन और विलियम सोमरविले 0 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे। दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 234 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। इस तरह कीवी टीम को 284 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
भारत ने चौथे दिन छह विकेट गंवाए
भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को रविवार को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पहला झटका लगा। वे 22 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (4), मयंक अग्रवाल (17) और रवींद्र जडेजा (0) भी कुछ खास नहीं कर सके। जडेजा पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए।

श्रेयस ने फिर खेली शानदार पारी
पिछली पारी के शतकवीर (105) श्रेयस अय्यर ने इस पारी में फिर शानदार बल्लेबाजी की और रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस ने इस बीच लगातार दूसरी पारी में 50 प्लस का स्कोर बनाया। उन्होंने 109 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही अय्यर टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए। अश्विन (32) के रूप में भारत को छठा झटका लगा।  इस मामले में पहले भारतीय खिलाड़ी
पहली दो टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले अय्यर भारत के नौवें खिलाड़ी बने। डेब्यू टेस्ट में 150+ से ज्यादा रन बनाने वाले अय्यर चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।

साल 2010 के बाद से टेस्ट डेब्यू पर शतक और अर्धशतक लगाने वाले अय्यर दूसरे खिलाड़ी बने। पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (78 और 110) के नाम था।

साहा-श्रेयस के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी
अय्यर (65) साउदी की गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने ऋद्धिमान साहा के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद अक्षर ने साहा के मिलकर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाया। साहा ने इस बीच टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक भी लगाया। अक्षर और साहा के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़े। साहा 126 गेंदों पर नाबाद 61 रन और अक्षर 67 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। साउदी और जेमीसन ने 3-3 विकेट लिए
न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। वहीं, एजाज पटेल को एक विकेट मिला। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट में साउदी 50 विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बने। इसके अलावा वह रिचर्ड हैडली (65) के बाद भारत के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज भी हैं। 283 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रहाणे ने दूसरी पारी घोषित करने का एलान किया। 

कीवी ने यंग का विकेट गंवाया
इसके बाद भारत ने चार ओवर गेंदबाजी की। कप्तान रहाणे ने दो ओवर अश्विन और दो ओवर अक्षर से कराया। अपने दूसरे और कीवी की पारी के तीसरे ओवर में अश्विन ने यंग को एलबीडब्लू किया। अश्विन की गेंद सीधे जाकर यंग के पैर पर लगी। यंग डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के लिए जब तक अपील करते 15 सेकंड पूरे हो चुके थे। रिप्ले में दिखा यंग आउट नहीं थे
अंपायर ने 15 सेकंड के बाद जैसे ही डीआरएस का साइऩ बनाया, गेंदबाज अश्विन उनके पास पहुंचे और 15 सेकंड का ध्यान दिलाया और यंग रिव्यू नहीं ले सके। रिप्ले में दिखा कि यंग नॉटआउट थे और अगर वह समय से रिव्यू लेते तो बच जाते। हालांकि, अब पांचवें दिन न्यूजीलैंड को तय 90 ओवर में जीत के लिए 280 रन बनाने हैं और उनके नौ विकेट बचे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed