फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ, 1st Test Day 2 Highlights: India vs New Zealand 1st Test Day 2 in Kanpur scorecard updates, Shreyas Iyer Century News Updates in Hindi

IND vs NZ Test, Day 2 Highlights: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड का स्कोर 129/0

Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM IST
सार

ओपनर्स विल यंग 180 गेंदों पर 75 रन और टॉम लाथम 165 गेंदों पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Highlights: India vs New Zealand 1st Test Day 2 in Kanpur scorecard updates, Shreyas Iyer Century News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 129 रन बना लिए हैं। ओपनर्स विल यंग 180 गेंदों पर 75 रन और टॉम लाथम 165 गेंदों पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रन की पारी खेली थी। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत से 216 रन पीछे है।
विज्ञापन

 


भारतीय टीम 345 रन पर ऑलआउट हुई
भारतीय टीम ने शुक्रवार को चार विकेट पर 258 रन से आगे खेलना शुरू किया और 87 रन जोड़कर 345 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा के रूप में दूसरे दिन टीम इंडिया को पहला झटका लगा। वे अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 50 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 1 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान श्रेयस ने डेब्यू टेस्ट की डेब्यू पारी में सेंचुरी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक
श्रेयस भारत की तरफ से डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 16वें बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह भारत के तीसरे क्रिकेट हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया है। डेब्यू पारी में शतक जड़ने वाला श्रेयस 13वें भारतीय क्रिकेटर हैं। अपनी ही जमीन पर ये कारनामा करने वाले श्रेयस 10वें भारतीय क्रिकेटर हैं। वह 171 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साउदी ने विल यंग के हाथों कैच कराया। 
 


टिम साउदी ने चटकाए पांच विकेट
इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और टीम 345 रन पर आउट हो गई। अक्षर पटेल 3 रन और ईशांत शर्मा 0 पर आउट हुए। वहीं, उमेश यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, काइल जेमीसन को तीन और एजाज पटेल को दो विकेट मिला।


न्यूजीलैंड की टीम शानदार बल्लेबाजी
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, इस दौरान किस्मत ने भी कीवी बल्लेबाजों का खूब साथ दिया। लाथम तीन बार डीआरएस पर बच गए। वहीं, विल यंग को भी एक बार जीवनदान मिला। उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। लाथम ने टेस्ट करियर की 20वीं फिफ्टी और यंग ने दूसरी फिफ्टी लगाई।
 


कीवी ओपनिंग जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड
दिसंबर 2016 के बाद से भारत में यह किसी विपक्षी टीम की ओपनिंग जोड़ी की यह पहली शतकीय साझेदारी है। इससे पहले चेन्नई में इंग्लैंड के ओपनर्स एलिस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स ने दूसरी पारी में 103 रन जोड़े थे। इसके अलावा यंग और लाथम की जोड़ी कानपुर में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाने वाली तीसरी ओपनिंग जोड़ी है।  

कानपुर में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाने वाली ओपनिंग जोड़ी
  • ग्रीम फाउलर-टिम रॉबिन्सन: 156 रन, 1985
  • सिदथ वेट्टीमुनी- रवि रत्नायके: 159 रन, 1986
  • विल यंग-टॉल लाथम: 129*, 2021
345 प्लस स्कोर के बाद कभी नहीं हारा भारत
टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए  70 टेस्ट में 345 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें 32 टेस्ट टीम इंडिया ने जीते हैं और एक हारा है। 37 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। जो टेस्ट भारत हारा था वह 1998 में बेंगलुरु में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 400 रन बनाए थे। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed