फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 1st test 2021 kanpur crowd chant pakistan murdabad during india vs new zealand test on day 1 at green park

IND vs NZ 1st Test 2021 Kanpur: भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट फैंस ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, देखें वीडियो

Thu, 25 Nov 2021 11:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। आज मैच का पहला दिन है। इस दौरान मैदान पर मौजूद क्रिकेट फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
ind vs nz 1st test 2021 kanpur crowd chant pakistan murdabad during india vs new zealand test on day 1 at green park
कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। करीब पांच साल बाद कानपुर में हो रहे टेस्ट मैच को देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मैच के दौरान ग्रीन पार्क में दर्शकों की भीड़ में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साल 2016 के बाद कानपुर में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है।  

विज्ञापन


दर्शकों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

भारत की पारी को शुरू हुए करीब आधा घंटा बीत चुका था। फैंस ने इस दौरान टीम इंडिया के उत्साह को स्लोगन्स के जरिए बढ़ाने की कोशिश की। दर्शकों ने नारा लगाते हुए कहा, जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा। इसके बाद इन क्रिकेट फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जोर-जोर से लगाए जिसमें कुछ दर्शकों ने उनका साथ देते हुए मुर्दाबाद मुर्दाबाद कहा। इसके बाद क्रिकेट फैंस ने भारत माता की जय और वंद मातरम कह कर अपनी देश भक्ति दिखाई। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पिछले कई सालों से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


काइल जेमीसन ने न्यूजीलैंड को दिलाई पहली सफलता

कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का पारी का आगाज करने मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल आए। इऩ दोनों खिलाड़ियों को काइल जेमीसन और टिम साउदी की स्विंग गेंदबाजी के आगे काफी संघर्ष करना पड़ा। 

जेमीसन ने अपनी इन स्विंग और आउट स्विंग से दोनों बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। भारत की  पारी का आठवां ओवर चल रहा था। उस समय मयंक अग्रवाल 13 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान जेमीसन की एक गेंद खेलने के प्रयास में वह चूक गए और बल्ले का किनारा दे बैठे। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेन ने उनका कैच लपका। मयंक जब आउट हुए तो इस समय भारत का स्कोर 7.5 ओवर में 21 रन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed