{"_id":"64cd1a7235f72a10060bf6c5","slug":"ind-vs-ire-t20i-ireland-announced-team-for-t20-series-against-india-paul-stirling-to-lead-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE T20I: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE T20I: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
Fri, 04 Aug 2023 09:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:04 PM IST
सार
भारतीय टीम पिछले साल दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड गई थी। दोनों मुकाबले काफी रोमांचक हुए थे। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतने में सफल हुई थी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार (चार अगस्त) को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। दोनों टीमों के बीच तीन मैच 18 से 23 अगस्त के बीच मलाहाइड में खेले जाएंगे। आयरलैंड ने हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में दो खिलाड़ियों की वापसी हुई है। ऑलराउंडर फिओन हैंड और गैरेथ डेलनी का चयन हुआ है। डेलनी कलाई की चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
टी20 विश्व कप क्वालीफिकेशन हासिल करने के बाद से आगामी सीरीज आयरलैंड के लिए पहली टी20 प्रतियोगिता है। आयरलैंड पुरुष राष्ट्रीय चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने कहा, ''स्कॉटलैंड में हालिया क्वालीफाइंग अभियान अगले जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए हमारी रणनीतिक योजना का पहला चरण था। हमारे पास अभी और विश्व कप के बीच लगभग 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच निर्धारित हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हम इनमें से प्रत्येक का उपयोग कोचिंग टीम द्वारा पहचाने गए क्षेत्रों में काम करने के लिए करें।''
पिछली बार 2-0 से जीता था भारत
उन्होंने कहा, ''भारतीय टीम का आयरलैंड पहुंचना समर्थकों के लिए रोमांचक है। हमारे पास खेल के मैदान पर उनका मुकाबला करने की प्रतिभा और आत्मविश्वास है। हमें एक और कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली सीरीज की उम्मीदें हैं।'' भारतीय टीम पिछले साल दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड गई थी। दोनों मुकाबले काफी रोमांचक हुए थे। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतने में सफल हुई थी।
विज्ञापन
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।