फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE T20 World Cup 2024: India vs Ireland Meadow Weather Forecast, Pitch Report Nassau Stadium

IND vs IRE T20 WC Weather: मैच के दौरान कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम? कहीं बारिश ना बिगाड़ दे खेल, जानें

Wed, 05 Jun 2024 02:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jun 2024 02:13 PM IST
सार

Meadow Weather Forecast, India vs Ireland T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप में हालांकि बारिश का छाया भी पड़ गया क्योंकि वेस्टइंडीज के बारबाडोस में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद फैंस को भारत के मैच को लेकर चिंता सताना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
IND vs IRE T20 World Cup 2024: India vs Ireland Meadow Weather Forecast, Pitch Report Nassau Stadium
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत का सामना आयरलैंड से होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारत के दिग्गज क्रिकेटर 17 वर्ष से टी20 विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत पाने का मलाल मिटाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहेंगे। टी20 विश्व कप में हालांकि बारिश का छाया भी पड़ गया क्योंकि वेस्टइंडीज के बारबाडोस में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद फैंस को भारत के मैच को लेकर चिंता सताना स्वाभाविक है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच रद्द
बारिश की वजह से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टॉस के तुरंत बाद तेज बारिश हुई और मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। स्कॉटलैंड की पारी के दौरान 6.2वें ओवर में फिर बारिश शुरू हुई और मैच को रोक दिया गया।  फिर जब मुकाबला शुरू हुआ तो ओवर में कटौती हुई। मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 90 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को बढ़ाकर लक्ष्य मिला। इंग्लैंड को इस नियम के तहत 10 ओवर में 109 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, स्कॉटलैंड की पारी खत्म होते ही बारिश ने फिर खलल डाला और मैच को रोकना पड़ा है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। इसके बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, भारत और आयरलैंड के बीच मैच के दौरान न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है। दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा और न्यूयॉर्क में बारिश की संभावना 23 प्रतिशत है। मैच में बारिश खलल डालेगी इसकी संभावना कम है, लेकिन मैच खत्म होने के समय मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 
विज्ञापन

कैसी रहेगी पिच?
नासाउ काउंटी ग्राउंड की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है। टी20 विश्व कप में ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल हो रहा है, ऐसे में स्पष्ट तौर पर यह बता पाना मुश्किल है कि पिच की स्थिति कैसी रहेगी। आईपीएल 2024 में काफी 200 प्लस स्कोर बने थे, लेकिन टी20 विश्व कप में अब तक ऐसा देखने नहीं मिला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि न्यूयॉर्क में आईपीएल की तरह बड़े स्कोर देखने मिलने की संभावना ज्यादा नहीं है और यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed