फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE: Rohit sharma also expressed his displeasure about the pitch of new york t20 world cup 2024

IND vs IRE: 'पिच समझ में ही नहीं आती', आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने जताई पिच पर नाराजगी, कही यह बात

Thu, 06 Jun 2024 07:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Jun 2024 07:06 AM IST
सार

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
IND vs IRE:  Rohit sharma also expressed his displeasure about the pitch of new york t20 world cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World cup

विस्तार

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। भारत ने आयरलैंड को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारतीय टीम आठ विकेट से जीत की। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच को लेकर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के रोहित शर्मा
मैच के बाद रोहित ने कहा, "नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है। मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी। ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में रोहित हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान का चोटिल होना भारत के लिए चिंताजनक है। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि उन्हें मामूली चोट लगी है। बता दें कि भारतीय टीम नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। 

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।


रोहित ने कहा, "अर्शदीप दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंद को स्विंग कराके लय बनाने में माहिर है । मुझे नहीं लगता कि ऐसे मैदान पर चार स्पिनरों को उतारा जा सकता है । अगर हालात तेज गेंदबाजों के मददगार है तो वे ही खेलेंगे। स्पिनर टूर्नामेंट में बाद में अपना काम करेंगे । हम टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed