फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
IND Inning
114/1 (17.5 ov)
Target: 296
Virat Kohli 24(18)*
Shubman Gill 57 (54)
IND need 182 runs in 32.1 remaining overs

IND vs IRE: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराया, सीरीज अपने नाम की, रिंकू-दुबे ने आखिरी दो ओवर में 42 रन बनाए

Sun, 20 Aug 2023 11:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 11:38 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टी20 में 20वां ओवर करते हुए अपनी फिटनेस साबित की। उनके ओवर में एक विकेट गिरा और बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके। भारत ने मैच और सीरीज दोनों अपने नाम की।

विज्ञापन
IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भी भारतीय टीम ने जीत लिया है। 33 रन से यह मैच अपने नाम करने के साथ ही भारत ने सीरीज भी जीत ली है। तीन मैच की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 185/5 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन


भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। आयरलैंड के लिए एंड्रयू बालबर्नी ने 72 रन बनाए। बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। जायसवाल और ऋतुराज ने पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 29 रन जोड़े। जायसवाल 11 गेंद में 18 रन बनाकर एक बार फिर क्रैग यंग का शिकार बने। छोटी गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में वह बाउंड्री के पास कर्टिस कैंफर के हाथों लपके गए। पिछले मैच में अपना खाता खोलने में नाकाम रहे तिलक वर्मा इस मैच में भी फेल रहे। तिलक को मैकार्थी ने जॉर्ज डॉकरेल के हाथों कैच कराया। 34 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम संर्घष कर रही थी। इसके बाद ऋतुराज और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए।

संजू सैमसन 26 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। बेंजामिन व्हाइट की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए। इसके ऋतुराज गायकवाड़ भी 43 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। मैकार्थी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गायकवाड़ ने टेक्टर को कैच थमाया।
विज्ञापन

IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
129 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारत की रन गति कम हो गई। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/4 था। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर थे। इसके बाद रिंकू ने मैकार्थी के 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बटोरे। अगले ओवर में तीन छक्के लगे और अंत में भारतीय टीम 185/5 का स्कोर बनाने में सफल रही। रिंकू सिंह आखिरी ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मार्क अडायर का शिकार बने। रिंकू ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे 16 गेंद में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड के लिए मैकार्थी ने दो विकेट लिए। मार्क अडायर, क्रैग यंग और बेंजामिन व्हाइट को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड की पारी में क्या हुआ?
186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग और लोर्कन टकर खाता खोले बिना आउट हो गए। दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। 19 रन पर टीम के दो विकेट गिरने के बाद आयरलैंड दबाव में आ गया। हैरी टेक्टर भी सात रन बनाने के बाद रवि बिश्नोई का शिकार बने। इसके बाद कर्टिस कैंफर के साथ मिलकर बालबर्नी ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया, लेकिन कैंफर भी 18 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए।

IND vs IRE Match Report and Highlights as India wins three match T20 series with 2-0 lead
ind vs ire - फोटो : सोशल मीडिया
बालबर्नी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ भी उपयोगी साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद डॉकरेल गलतफहमी का शिकार हुए और 13 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद बालबर्नी पर दबाव बढ़ गया और वह भी तेजी से रन बनाने के प्रयास में अर्शदीप का शिकार बने। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बहुत बाहर की गेंद पर उन्हें सैमसन के हाथों कैच कराया। उनके आउट होते ही मैच लगभग खत्म हो चुका था। हालांकि, मार्क अडायर ने अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। 

आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को 33 रन से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में बल्ले से कोई रन नहीं बना, सिर्फ बाइ के चार रन बने। बुमराह ने इसी ओवर में अडायर को आउट भी किया। इस मैच में जीत के साथ भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। अब बुधवार को होने वाला मैच सिर्फ औपचारिकता रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed