फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs HKG Asia cup KL Rahul fail against Hong Kong strike rate below 100 fans furious on social media memes

IND vs HKG: हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 100 के स्ट्राइक रेट से भी रन नहीं बना पाए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर भड़के फैन

Thu, 01 Sep 2022 03:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 01 Sep 2022 03:49 AM IST
सार

राहुल ने 39 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान दो छक्का लगाया। उनके बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला। राहुल की धीमी बल्लेबाजी के कारण रोहित को शुरुआती ओवरों में जोखिम उठानी पड़ी। वह तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए।

विज्ञापन
IND vs HKG Asia cup KL Rahul fail against Hong Kong strike rate below 100 fans furious on social media memes
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशिया कप के चौथे मुकाबले में भारत और हॉन्गकॉन्ग की टीमें आमने-सामने हुईं। हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर सर्वाधिक नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 44 गेंद पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 39 गेंद पर 36 रन और रोहित शर्मा ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए।
विज्ञापन


चारों बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। उन्होंने 26 गेंद की पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा। रोहित ने 13 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 161.54 का रहा। कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर रहे। उनका स्ट्राइक रेट 134.09 का था। विराट ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। सबसे कम स्ट्राइक रेट केएल राहुल का रहा।
विज्ञापन


एक भी चौका नहीं लगा पाए राहुल
राहुल ने हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 92.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह मजबूत शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। राहुल ने 39 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान दो छक्का लगाया। उनके बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला। राहुल की धीमी बल्लेबाजी के कारण रोहित को शुरुआती ओवरों में जोखिम उठानी पड़ी। वह तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे में की थी वापसी
आईपीएल के पेशेवर क्रिकेट से दूर रहने वाले राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की थी। वहां भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो वनडे में एक और 30 रन की पारी खेली। उसके बाद एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें नसीम शाह ने पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया था।


सोशल मीडिया पर राहुल की आलोचना
राहुल की धीमी बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर उनकी बुराई हो रही है। फैंस लगातार उन्हें निशाना साधकर ट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं तो कुछ उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। इस साल आईपीएल में राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

राहुल को लेकर कुछ ट्वीट:



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed